जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर फिल्म के साथ उनकी अदाकारी में और अधिक गंभीरता नजर आ रही है। पिछली रिलीज फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में अपने अभिनय से वह दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। फिल्मों के अलावा जान्हवी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरती दिखती हैं।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की आगामी फिल्मों और सीरीज में दिखेगा धमाकेदार एक्शन, देवा से लेकर फर्जी 2 तक शामिल
2 of 5
जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शिखर पहाड़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक डबिंग स्टूडियो में देखा गया। इस दौरान उनके साथ उनके खास दोस्त शिखर पहाड़िया और बहन खुशी कपूर भी नजर आईं। स्टूडियो से बाहर निकलते समय वहां पहले से मौजूद फोटोग्राफरों के कैमरों में तीनों की तस्वीरें कैद हो गईं।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैजुअल लुक में जान्हवी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने चश्मा भी लगाया हुआ था, जो उनकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ा रहा था, जबकि उनकी बहन खुशी सफेद टॉप और काले पैंट में सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। वहीं, शिखर पहाड़िया भी कैजुअल लुक में ही दिखे। सिर पर बैंड लगाकर वह काफी कूल नजर आ रहे थे।
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डबिंग स्टूडियो से बाहर निकलते ही तीनों तुरंत कार में बैठकर वहां से निकल गए। कार के अंदर जान्हवी और शिखर किसी बात को लेकर खिलखिलाते हुए भी दिखे।
5 of 5
फिल्म 'देवरा पार्ट 1'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द ही देवरा- पार्ट वन के जरिए तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। कोरतल्ला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हाल ही में एक गाना रिलीज किया गया था, जिसमें जान्हवी ने अपनी अदाओं से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया था।
Coolie: निर्माताओं ने जारी किया 'कुली' का नया पोस्टर, 'कलीशा' बनकर 16 साल बाद कॉलीवुड में वापसी करेंगे उपेंद्र