Coolie: निर्माताओं ने जारी किया 'कुली' का नया पोस्टर, 'कलीशा' बनकर 16 साल बाद कॉलीवुड में वापसी करेंगे उपेंद्र
कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र की भी अब फिल्म कुली में आधिकारिक रूप से एंट्री हो गई है। इस फिल्म में वह कलीशा के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म के जरिए वह 16 साल बाद कॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं।
विस्तार
फिल्म 'कुली' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, निर्माता आज कल लगातार फिल्म को लेकर अपडेट दे रहे हैं। जहां एक ओर लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं, इसके निर्माता दिलचस्प पोस्टर के माध्यम से फिल्म के कई किरदारों से भी पर्दा उठा रहे हैं। फिल्म में सौबिन शाहिर, नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन और सत्यराज के बाद अब उपेंद्र भी आधिकारिक रूप से शामिल हो गए हैं।
इस किरदार में दिखेंगे उपेंद्र
हाल ही में कुली का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया, जिसमें कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वह 16 साल कॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। जारी किए गए पोस्टर में उपेंद्र के किरदार के नाम का भी खुलासा कर दिया गया है। फिल्म में वह कलीशा के रूप में दिखेंगे।
ನಿಮ್ಮ ಆಶೀರ್ವಾದದಿಂದ ನನ್ನ ಗುರು ನನ್ನ ಸೂಪರ್ ಸ್ಟಾರ್ ರಜನಿ ಸರ್ ಜೊತೆ ಕೂಲಿ ಚಿತ್ರದಲ್ಲಿ ಒಂದು ಪ್ರಮುಖ ಪಾತ್ರ ನಿರ್ವಹಿಸುತ್ತಿದ್ದೇನೆ 🙏
Feeling blessed to share screenspace with Superstar Rajni Sir 🙏
Thank you
Dir_Lokesh @rajinikanth sir @anirudhofficial @anbariv @girishganges @philoedit… pic.twitter.com/wz0mivnKig— Upendra (@nimmaupendra) September 1, 2024
तेजी से चल रही फिल्म की शूटिंग
पोस्टर में उपेंद्र कलीशा की भूमिका में काफी गंभीर लग रहे हैं और उन्होंने हाथ में एक नुकीला हुक लिया है। फिल्म में अभिनेता की एंट्री से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म के जरिए लोकेश कनगराज और रजनीकांत पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिलहाल, फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। इसका ताजा शेड्यूल विजाग में चल रहा है, जिसमें रजनीकांत से जुड़े बड़े हिस्से कथित तौर पर फिल्माए जा रहे हैं। सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन और रेबा मोनिका जॉन के भी मौजूदा शेड्यूल का हिस्सा बताए जा रहे हैं।
कुली से पहले आएगी रजनीकांत की यह फिल्म
कुली से पहले रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयान' रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 10 अक्टूबर को अखिल भारतीय स्तर पर (पैन इंडिया ) सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सूर्या की ' कांगुवा ' के स्थगित होने के बाद, 'वेट्टैयान' इस दशहरा पर अकेले ही रिलीज के लिए तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की आगामी फिल्मों और सीरीज में दिखेगा धमाकेदार एक्शन, देवा से लेकर फर्जी 2 तक शामिल