फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dev anand came to mumbai with only 3 rupees watch veteran actor old interview

Twitter: महज 3 रुपये लेकर एक्टिंग करने मुंबई आ गए थे दिग्गज अभिनेता देव आनंद, एक्टर धर्मेंद्र ने शेयर किया पुराना इंटरव्यू

Sat, 15 Jan 2022 09:23 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 09:23 PM IST
सार

देव आनंद साहब कहते हैं कि 'मुझे एक्टिंग करनी थी और मैंने किसी की नहीं सुनी, अब पैसे कहां से आते, मैं सिर्फ तीन रुपये लेकर मेरे दोस्त की गाड़ी से बंबई पहुंच गया और...

विज्ञापन
dev anand came to mumbai with only 3 rupees watch veteran actor old interview
देव आनंद - फोटो : social media

विस्तार

दिग्गज अभिनेता और एवरग्रीन सुपरस्टार देव आनंद आज भले ही हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन फिल्मों में कई गई उनकी अदायगी आज भी लोगों के जहन में ताजा रहती है। देव आनंद साहब ने सन 1946 में फिल्म  ‘हम एक हैं’ से अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद देव आनंद ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया था, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि देव आनंद साहब एक्टिंग में करियर बनाने के लिए जब मुंबई आए थे, तो उनकी जेब में महज 3 रुपये थे। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल से देव आनंद साहब का एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें वह अपने करियर के शुरुआत के दिनों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन

अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्विटर से शेयर किया इंटरव्यू-
एक्टर धर्मेंद्र ने देव आनंद साहब के एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता धर्मेंद्र ने लिखा-"दोस्तों, प्यारे देव साहब के बारे में बहुत प्यार के साथ कुछ"। यहां देखें...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस इंटरव्यू में देवआनंद साहब अपने जीवन से जुड़ी कई बातों को बताते नजर आ रहे हैं। इन्हीं सब बातों को बताते हुए देव आनंद साहब ने मुंबई में आने के बारे में भी बात की। देव आनंद साहब कहते हैं कि 'मुझे एक्टिंग करनी थी और मैंने किसी की नहीं सुनी, अब पैसे कहां से आते, मैं सिर्फ तीन रुपये लेकर मेरे दोस्त की गाड़ी से बंबई पहुंच गया और इसके बाद ढाई साल तक मेहनत  की।' इसके आगे देवआनंद साहब कहते हैं कि मैं एक बहुत शानदार कॉलेज से हूं और अच्छी शिक्षा, ढेर सारा आत्मविश्वास। मुझे लगता है कि इंसान का आत्मविश्वास ही उसकी संपत्ति है, पैसों से भी बड़ा। जो व्यक्ति आपसे आापका आत्मविश्वास छीनता है, वह सबसे बड़ा दुश्मन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed