ईद से पहले सलमान की फिल्म 'भारत' से छंटे संकट के बादल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी।
याचिका में कहा गया है कि देश के नाम वाली यह फिल्म ‘भारत' की सांस्कृतिक और राजनीतिक छवि को खराब करती है। फिल्म का टाइटल भारतीय संविधान के प्रतीक और नाम अधिनियम (अनुचित उपयोग की रोकथाम) की धारा 3 का उल्लंघन है। जिसके अनुसार, 'भारत' शब्द का इस्तेमाल कॉमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता।
Delhi High Court dismisses the PIL seeking stay on the release of upcoming movie 'Bharat.' Petition stated that title of film is in violation of Section-3 Emblems & names (Prevention of Improper Use) Act, according to which word 'Bharat' can't be used for commercial purpose. pic.twitter.com/sEB8bAGuAb
विज्ञापन
— ANI (@ANI) June 3, 2019
अब दिल्ली हाई कोर्ट से इस फिल्म को हरी झंडी मिल गई है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने सलमान की फिल्म 'भारत' को बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंड़ी पहले ही दे दी थी।
वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कटरीना से पहले 'भारत' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का नाम तय किया गया था लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से चंद दिन पहले उन्होंने 'भारत' में काम करने से मना कर दिया था।
हालांकि प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़े के बाद इस फिल्म में कटरीना कैफ की एंट्री हो गई। इन दिनों ये दोनों फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं।