फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख की फिल्म 'कोयला' से चर्चा में आईं थीं दीपशिखा नागपाल, पति से हो चुका है तलाक, लुक भी पूरा बदल गया

Mon, 20 Jul 2020 08:01 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 20 Jul 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
Deepshikha Nagpal Lesser Known Facts about Koyla Movie Rani
दीपशिखा नागपाल - फोटो : ट्विटर

एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal) छोटे पर्दे की एक जानी पहचानी चेहरा हैं। उन्हें सबसे पहले फिल्म कोयला में नोटिस किया गया था। इसके अलावा उन्होंने बादशाह, पार्टनर, प्यार में ट्विस्ट और कॉरपोरेट जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। फिल्मों में कोई खास सफलता मिलता ना देख उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया।

Deepshikha Nagpal Lesser Known Facts about Koyla Movie Rani
दीपशिखा नागपाल - फोटो : ट्विटर

दीपशिखा ने साल 2014 में बिग बॉस 8 में भी हिस्सा लिया। दीपशिखा को बोल्ड इमेज के लिए जाना जाता है और फिल्मों - टीवी में उनका निगेटिव किरदार हमेशा चर्चा में रहता है।  दीपशिखा ने कुछ सीरियल्स में  पॉजिटिव किरदार भी निभाए हैं। दीपशिखा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

Deepshikha Nagpal Lesser Known Facts about Koyla Movie Rani
दीपशिखा नागपाल - फोटो : ट्विटर

दीपशिखा अपने काम के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। दरअसल, उन्होंने अपने पूर्व पति केशव अरोड़ा पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। केस दर्ज करवाने के दौरान दीपशिखा ने बताया था कि 'केशव मेरे घर आया और पैसे मांगने लगा। जब मैंने मना कर दिया तो उसने मेरे साथ मारपीट की। मेरे नाक से खून बहने लगा और मुझे गंभीर चोटें भी आईं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepshikha Nagpal Lesser Known Facts about Koyla Movie Rani
दीपशिखा नागपाल पतिके साथ

केशव से दीपशिखा की दूसरी शादी थी। दोनों ने साल 2012 में शादी की। केशव और दीपशिखा नच बलिए 5 में नजर आ चुके हैं। इससे पहले दीपशिखा जीत उपेंद्र से साल 1997 में शादी के बंधन में बंधी थीं। ये रिश्ता केवल 10 साल ही चल पाया। 

विज्ञापन
Deepshikha Nagpal Lesser Known Facts about Koyla Movie Rani
दीपशिखा नागपाल - फोटो : social media

दीपशिखा नागिन 3 में सुलेखा के किरदार में भी नजर आ चुकी हैं। दीपशिखा हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में साल 1994 से सक्रिय हैं। उन्हें गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी का हमशक्ल भी कहा जाता है। दीपशिखा नागपाल के दो बच्चे हैं वेदिका और विवान। जिनके साथ दीपशिखा अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed