बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस शुरू हो गई है। इस बहस में करण जौहर, सलमान खान, महेश भट्ट के साथ ही और भी कई लोगों पर निशाना साधा जा रहा है। हालांकि इन सभी में अब तक इस मामले पर किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं अपने पिता के ऊपर निशाना साधे जाने से लगता है अभिनेत्री आलिया भट्ट नाराज हो गईं हैं। तभी तो आलिया ने इशारों ही इशारों में काफी कुछ कह दिया है।
आलिया भट्ट ने दिया कंगना रनौत को जवाब और सुशांत सिंह राजपूत केस में आदित्य चोपड़ा का खुलासा, पांच खबरें
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्मदिन 20 जुलाई को होता है। इस साल नसीरुद्दीन अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह सिनेमाजगत का वह कोहिनूर हैं जिसकी चमक समय के साथ और बढ़ती चली गई। थियेटर से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक नसीरुद्दीन शाह का सफर लाजवाब रहा। नसीरुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म 'निशांत' से की थी। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद छोटा था लेकिन वह लाइम लाइट में आ गए थे।
Naseeruddin Shah Birthday: अधिक उम्र होने के बावजूद कभी नहीं किया इस अभिनेता ने बोल्ड सीन देने से परहेज, अनसुने किस्से
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद बॉलीवुड में बड़ी बहस छिड़ गई है। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स को किनारे करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत इस बहस में सबसे मुखर होकर बोल रही हैं। बीते दिनों एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड को फटकार लगाई थी। कंगना के इस इंटरव्यू के बाद अब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन अभिनेत्री के समर्थन में आ गए हैं।
कंगना रनौत को मिला एक्स ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन का साथ, बोले- 'जरूरी है कि हम सभी इंसानियत...'
बॉलीवुड में स्टार्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार अक्सर होना ही पड़ता है। ऐसे में ये सितारे अक्सर इस तरह की चीजों को अनदेखा कर देते हैं। लेकिन अब ये सिलसिला ट्रोलिंग से कहीं ज्यादा आगे निकलकर साइबर बुलिंग की शक्ल लेने लगा है। सेलेब्स को सोशल मीडिया के जरिए भद्दे कमेंट्स के साथ ही धमकी भी दी जाने लगी है। जिसे देखकर अब ये सितारे भी परेशान हो गए हैं। अब सभी ने एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठाने की ठानी है। जिसके बाद आज दिनभर #IndiaAgainstAbuse सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा।
साइबर बुलिंग के खिलाफ एकजुट हुआ बॉलीवुड, सोनम कपूर से लेकर दीया मिर्जा तक ने कहा- Enough is Enough!
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में पुलिस ने हाल ही में यशराज फिल्म्स के कर्ताधर्ता आदित्य चोपड़ा से पूछताछ की। इस दौरान इस मामले से जुड़े कई सवाल उनसे पूछे गए। पूछताछ में चोपड़ा ने बताया कि फिल्म 'पानी' को लेकर क्रिएटिव दिक्कतें सामने आ गई थीं। इसी वजह से ये फिल्म बंद हुई थी। इस फिल्म पर पांच से छह करोड़ रुपये तक खर्च किए जा चुके थे।
सुशांत की फिल्म 'पानी' को लेकर आदित्य चोपड़ा का खुलासा, बोले- शेखर कपूर से थे क्रिएटिव मतभेद