बॉलीवुड सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। सितारों के स्कूल के दिनों की तस्वीरें तो फैंस का खास ध्यान खींचती हैं। कुछ में इन सितारों को पहचान पाना आसान होता है तो कई सितारों का लुक अब बिल्कुल बदल चुका है। चलिए दिखाते हैं कलाकारों के स्कूल के दिनों की तस्वीरें..
2 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram/deepikapadukone
स्कूल बस के पीछे बैठीं ये अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। वह अपने स्कूल के दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान दीपिका ने व्हाइट टीशर्ट पहना हुआ है। फ्लैशबैक फ्राइडे के तहत दीपिका ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी।
3 of 6
तापसी पन्नू
- फोटो : instagram/taapsee
स्कूल के दिनों से तापसी पन्नू को स्पोर्ट्स में काफी रुचि रही है। उन्होंने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। तस्वीर के साथ तापसी ने लिखा था- 'खेल मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। स्कूल में हर साल रेस में हिस्सा लेती थी। परिवार और स्कूल के शिक्षकों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। उनकी वजह से मेरे पास गौरव वाला क्षण है। बहुत बच्चों को इस तरह की मदद नहीं मिलती है।'
4 of 6
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का शर्मा बचपन में जैसी दिखती थीं अभी भी वैसी ही दिखती हैं। तस्वीर में वह स्कूल ड्रेस में हैं। अनुष्का के साथ उनकी मां और भाई भी हैं। ऐसा लग रहा है वह अपने भाई को राखी बांध रही हैं। इस दौरान अनुष्का का सारा ध्यान कैमरे की ओर पोज देने में है।
5 of 6
रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram/ranveersingh
तस्वीर में रणवीर सिंह स्कूल ड्रेस पहने अपने बचपन के दोस्त के साथ नजर आ रहे हैं। उस वक्त बिल्कुल सामान्य बच्चे की तरह नजर आ रहे हैं रणवीर आज बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेताओं में से एक हैं।