बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नए साल के मौके पर अपनी सारी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करते हुए फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि दीपिका सोशल मीडिया पर अभी भी एक्टिव हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर चल रहे लेटेस्ट ट्रेंड 'पोस्ट अ पिक्चर ऑफ' को पूरा करते हुए दीपिका फैंस के साथ अपनी कई अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में इसी चैलेंज में दीपिका ने अपने हाल ही में मनाए गए अपने जन्मदिन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें वो रणवीर सिंह को केक खिलाती नजर आ रही हैं।
दीपिका के जन्मदिन पर सारा केक खा गए थे रणवीर सिंह, एक्ट्रेस ने अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए कही ये बात
बता दें कि एक फैन ने दीपिका को रणवीर के साथ उनकी एक अनदेखी तस्वीर शेयर करने को कहा। इसके जवाब में दीपिका ने अपनी और रणवीर की जश्न मनाती ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इस तस्वीर में दिख रहा है कि कैसे दीपिका अपने हाथों से रणवीर को केक खिला रही हैं। हालांकि इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने एक मजेदार सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- 'रणवीर सिंह मेरा पूरा बर्थडे केक खाते हुए और साथ ही रोने वाले तीन इमोजी भी उन्होंने बनाए हैंं'।
बता दें कि इससे पहले भी दीपिका ने इस चैलेंज के तहत और भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जो फैंस को काफी पसंद आईं थी। वहीं दीपिका ने अपनी रणथैंभोर ट्रिप की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं। बता दें कि नए साल के मौके पर दीपिका अपने पति के साथ रणथैंभोर गईं थीं जहां दोनों ने खूब मस्ती की थी।
इसके बाद हाल ही में दीपिका के 35वें जन्मदिन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट जैसे सितारे भी पहुंचे थे। वहीं रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी और दीपिका की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। उनके इस खास मौके पर रणवीर ने अपना प्यार लुटाते हुए लिखा था- हैप्पी बर्थडे, बीवी नंबर 1।
बता दें कि दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। दोनों आज के समय के बहुत ही मशहूर सितारे हैं। फैंस को इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री खूब अच्छी लगती है। शादी से पहले दीपिका और रणवीर 'राम लीला', 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं शादी के बाद ये कपल पहली बार फिल्म '83' में साथ नजर आएगा। इस फिल्म में दीपिका रणवीर की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म '83' में भारत के वर्ल्ड कप जीतने की कहानी दिखाएगा।