निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म पद्मावती में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम तय होते ही नया मुद्दा उठ खड़ा हुआ है। मामला है उस एक्टर से जुड़ा है जो फिल्म में दीपिका का पति बनेगा।
'पति' को लेकर दीपिका ने रखी अपनी फरमाइश
दरअसल कोई बड़ा स्टार पद्मावती के पति की भूमिका निभाना नहीं चाहता। जबकि दीपिका किसी छोटे स्टार के साथ काम करने को राजी नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म में राजा रतन सिंह के रोल लिए एक टीवी ऐक्टर को फाइनल भी किया गया मगर दीपिका ने साफ कह दिया कि वह उसके साथ काम नहीं करेंगी। विकी कौशल का नाम भी सामने आया लेकिन दीपिका का नहीं मानीं। दरअसल इसकी वजह फिल्म में रोमांस भी है।
'पति' को लेकर दीपिका ने रखी अपनी फरमाइश
पद्मावती राजस्थान के चित्तौड़ की रानी की कहानी है, जिस पर दिल्ली के खिलजी वंश का शासक अलाउद्दीन खिलजी मोहित हो गया था। यह फिल्म नायिका प्रधान कहानी है और दीपिका के साथ अलाउद्दीन बने रणवीर सिंह का रोल अहम है। ऐसे में कोई ए-ग्रेड ऐक्टर पद्मावती के पति राजा रतनसेन का रोल करने का इच्छुक नहीं है। रतनसेन का किरदार कहानी में कमजोर मालूम पड़ता है परंतु ऐसा नहीं है। भंसाली को इस रोल के लिए किसी नामी अभिनेता को मनाना कठिन हो रहा है।
'पति' को लेकर दीपिका ने रखी अपनी फरमाइश
सूत्रों का कहना है कि भंसाली मिलने वाले ए-ग्रेड ऐक्टरों को समझा रहे हैं कि रतनसेन का रोल सुल्तान की टक्कर का होगा क्योंकि इसके बिना कहानी में मजा नहीं रहेगा। परंतु अभी तक किसी बड़े ऐक्टर ने उनकी बात नहीं मानी है।
'पति' को लेकर दीपिका ने रखी अपनी फरमाइश
बताया जाता है कि शुरुआत में भंसाली ने एक टीवी ऐक्टर को साइन कर लिया था परंतु दीपिका ने साफ इंकार कर दिया। सूत्रों की मानें तो शूटिंग सितंबर में शुरू होनी है और पहला शेड्यूल पद्मावती और रतनसेन के दृश्यों पर ही है। इसे जल्दी खत्म करने के बाद भांसाली अपना ध्यान दीपिका और रणवीर के पात्रों पर केंद्रित करेंगे।