मुंबई की मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काम अगले महीने से शुरू होने की उम्मीदें दिखने लगी हैं। दूसरे शहरों में रह रहे सितारे वापस मुंबई लौटने लगे हैं। फिल्म इंडस्ट्री को कॉरपोरेट टीकाकरण से भी उम्मीद बंधी है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार भी केंद्र के आसरे न रहकर अब ग्लोबल टेंडर के जरिए वैक्सीन खरीदेगी और पूरे महाराष्ट्र के लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन सुलभ करा देगी। इस बीच, मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की नंबर वन ब्रांड जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई लौट आने को भी शूटिंग की तैयारियां का पहला संकेत माना जा रहा है। ब्रांडवैल्यू के हिसाब से देश की नंबर वन विवाहित जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की है। दोनों लंबे समय से बेंगलुरू में थे और रविवार की रात इन दोनों को वापस लौटने पर मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इससे कुछ ही दिन पहले मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने महाराष्ट्र सरकार से फिल्म, टीवी व वेबसीरीज की शूटिंग जून महीने के पहले हफ्ते से शुरू करने की अनुमति मांगी है।
Deepika Padukone: दीपिका के वापस मुंबई लौटने से इंडस्ट्री खुश, अगले महीने शूटिंग शुरू होने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 24 May 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन