{"_id":"5b94e181867a557ff9673bc3","slug":"deepika-padukone-on-her-ex-boyfriend-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर दीपिका का बयान, बोलीं- मेरे मुंह पर यह बात कहने की हिम्मत...!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर दीपिका का बयान, बोलीं- मेरे मुंह पर यह बात कहने की हिम्मत...!
मीडिया में खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नवंबर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन स्टार्स की ड्रीम वेडिंग सिंधी रीति-रिवाज से होने वाली है। इसी के अनुसार सारी तैयारी भी की जा रही है। इन स्टार्स के वेडिंग डेस्टिनेशन, गेस्ट लिस्ट की सभी खबरे सामने आ चुकी हैं। रणवीर सिंह से दीपिका का अफेयर रामलीला फिल्म के बाद से शुरू हुआ। इससे पहले दीपिका रणबीर कपूर को अपना दिल दे चुकी थीं।
Trending Videos
2 of 5
Ranbir Deepika
खबरों की मानें तो एक समय में दीपिका अपना करियर छोड़कर मिसेज कपूर बनने के लिए तैयार थी, लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। ब्रेकअप से रणबीर तो तुरंत उबर गए लेकिन दीपिका को तगड़ा झटका लगा था। कई ऐसे मौके आते हैं जब दीपिका रणबीर का नाम लेने से नहीं कतराती हैं। हाल ही में दीपिका ने वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर रणबीर की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद लोगों ने इस कपल की पिछली जिंदगी के पन्नों को पलट लिया था।
अब एक बार फिर रणबीर कपूर को लेकर दीपिका का बयान सुर्खियों में है। हाल ही में फैशन मैगजीन Elle को दिए इंटरव्यू में जब दीपिका से सवाल किया गया कि क्या वह टीज करती थीं। इस पर दीपिका ने कहा- 'रणबीर कपूर यह कहते हैं। वह पहले व्यक्ति हैं, जिनमें मेरे मुंह पर यह बात कहने की हिम्मत है।' इस इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने 'पद्मावत' के बाद ब्रेक लेने समेत अपनी जिंदगी के कई और पहलुओं पर भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Ranbir
इससे पहले भी इंटरव्यू में दीपिका ने रणबीर को लेकर कई बातें कही थी। दीपिका ने कहा था, 'मुझे पता था हमारे रिश्ते में वो ईमानदार नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके मैंने उन्हें दूसरा मौका दिया लेकिन उनकी धोखा देने की आदत नहीं छूटी फिर मैं आगे बढ़ गई।' दीपिका ने नाम ना लेते हुए कहा था, 'वो मुझे धोखा दे रहे थे। लोगों ने मुझे बार-बार बताया की वो मुझे धोखा दे रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Deepika and Ranveer
बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों ने शादी के लिए अपनी पसंद की जगह इटली के लेक कोमो, लोम्बार्डी को चुना है। लेक कोमो इटली की तीसरी सबसे बड़ी और बहुत खूबसूरत लेक है। ये लेक ऐलप्स की पहाड़ियों की तलहटी पर है। रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। शादी से 10 दिन पहले दीपिका की मां उजाला पादुकोण ने एक बड़ी पूजा रखी है, जिसमें दीपिका और रणवीर दोनों को शामिल होना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।