पिछले दो दशक से बॉलीवुड में धाक जमाने वाले अक्षय कुमार कई सालों से फ्लॉप का मुंह तक नहीं देखा है । एक के बाद एक हिट देकर वो आज बॉलीवुड के खान से भी बड़े स्टार बन गए हैं । कमाई के मामले में अक्षय तीनों खानों से आगे हैं । अक्षय बॉलीवुड के एक मात्र ऐसे हीरो हैं जो एक साल में 3 से 4 फिल्में देते हैं । उनकी सभी फिल्में 100-200 करोड़ रुपए आसानी से कमा लेती हैं । इतने लंबे करियर में ज्यादातर हिट फिल्में देने वाले अक्षय के बारे में आपको ये जानकार हैरानी होगी कि वो फ्लॉप फिल्मों के ढेर पर बैठे हैं ।
अपनी फ्लॉप फिल्मों को खुद अक्षय भी नहीं देखना चाहेंगे । 1991 में अपने करियर की शुरुआत में अक्षय ने 'सौगंध', 'डांसर', 'मिस्टर बॉन्ड', 'दीदार', 'दिल की बाजी' और 'वक्त हमारा है' जैसी फिल्में कीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों को हश्र बहुत बुरा हुआ।
1994 में आई फिल्म 'जख्मी दिल' भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा रवि किशन और अश्विनी भावे नजर आईं। ना सिर्फ कमाई के लिहाज से बल्कि एक्टिंग के मामले में भी ये फिल्म किसी को पसंद नहीं आई। इसी साल अक्षय की तीन और फिल्में आईं, 'इक्के पे इक्का', 'हम हैं बेमिसाल' और 'अमानत' लेकिन वो भी बुरी तरह फ्लॉप रहीं।
'तू चोर मैं सिपाही' साल 1996 में आई थी। फिल्म में अक्षय के अलावा सैफ अली खान, तबू और प्रतिभा सिन्हा लीड रोल में थीं लेकिन ये फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने खास कमाई नहीं की।
5 of 12
जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार
फिल्म 'मैदान-ए-जंग' 1995 में आई थी। केसी बोकाडिया की इस फिल्म में अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, धर्मेंद्र, अमरीश पुरी, जया प्रदा, गुलशन ग्रोवर, कादर खान जैसे मंझे हुए सितारे थे, बावजूद इसके फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हुआ।