70वें कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी जबरदस्त अपीयरेंस देकर दीपिका पादुकोण वाप स लौट आई हैं लेकिन दीपिका ने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। दीपिका की आखिरी रिलीज 'पद्मावत' थी जिसे रिलीज हुए 3 महीने से भी ज्यादा वक्त हो चुका है। आखिर दीपिका पादुकोण के किसी भी फिल्म ऑफर को स्वीकार न करने के पीछे की क्या वजह है? आगे की स्लाइड में जानिए वजह...
2 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
पिछले कुछ समय से मीडिया में खबरें आ रही थीं कि दीपिका अपनी शादी की प्लानिंग कर रही हैं। इसके चलते दीपिका फिलहाल कोई फिल्म साइन नहीं करना चाहतीं और जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल को इन्जॉय करना चाहती हैं लेकिन दीपिका के करीबी सूत्र और दोस्तों ने इस खबर को नकार दिया है।
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक सूत्रों का कहना है, 'शादी की योजना का सवाल है तो करियर उसमें बाधा नहीं है। दरअसल दीपिका के कोई फिल्म साइन न करने की वजह उन्हें ऑफर किए जाने वाले रोल्स हैं। दीपिका को 'पद्मावत' जैसे किरदार की तलाश है जिसमें उन्हें अदाकारा के तौर पर काम करने को ज्यादा मिले। किरदार ऐसा होना चाहिए जो फिल्म में पुरुष किरदार से कम न हो। वो कंटेट का खास ध्यान रखना चाहती हैं लेकिन अभी तक उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिल पा रहा है।'
सूत्र ने ये भी कहा कि, 'एक समस्या दीपिका की फीस भी है। उन्होंने रिकॉर्ड पर कहा था और दावा किया था कि फिल्म 'पद्मावत' में उन्हें रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा फीस दी गई थी। यशराज फिल्म्स और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स जैसे बड़े बैनर उन्हें उतना पैसा देने को तैयार नहीं है।'
दीपिका के पास फिलहाल विशाल भारद्वाज की एक फिल्म है। ये फिल्म दीपिका ने 'पद्मावत' से पहले साइन की थी। जिसमें उनके साथ इरफान खान है लेकिन इरफान के बीमार होने के चलते फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। इस फिल्म का अभी तक कोई टाइटल नहीं रखा गया है लेकिन ये एक माफिया क्वीन की सच्ची घटना पर आधारित है।