बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जब भी कहीं जाती हैं फोटोग्राफर्स की भीड़ उन्हें घेर लेती है। अनलॉक की प्रक्रिया में जैसे जैसे ढील दी जा रही है सितारे भी बाहर निकलने लगे हैं। दीपिका फिल्म के सिलसिले में कई बार बाहर दिखाई दीं जहां फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। अब खबर है कि उनकी कुछ फोटोग्राफर्स के साथ बहस हो गई।
कार का पीछा कर रहे फोटोग्राफर्स पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के पुराने ऑफिस पहुंचीं। उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे भी थीं। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफर्स को फटकार लगाई। दीपिका पादुकोण ने फोटोग्राफर्स को तस्वीरें दीं। उसके बाद भी कुछ फोटोग्राफर्स उनकी कार का पीछा करने लगे।
दीपिका के बॉडीगार्ड्स कार से बाहर आ गए और पपराजी से उनकी बहस होने लगी। बात जब बढ़ गई तो दीपिका कार से बाहर निकलीं और उन्होंने मामले को खत्म करने की कोशिश की। जिसके बाद दीपिका ने फोटोग्राफर्स को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी।
#deepikapadukone and #ananyapanday at old Dharma office in Khar #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बता दें कि पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण से पूछताछ की थी। दीपिका फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गोवा में थीं। जांच एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई बुलाया था। उस वक्त से ही लगातार दीपिका पर निगाहें हैं जिसके बाद कई फोटोग्राफर्स दीपिका का पीछा करते हुए पाए गए थे।
फिल्मों की बात करें तो दीपिका इस समय शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म में व्यस्त हैं। उनके साथ इस फिल्म में युवा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।