दीपिका पादकुोण की फिल्म 'छपाक' और अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने एक साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। फिल्म की रिलीज के वक्त ऐसा माना जा रहा था कि दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर होगी लेकिन पहले हफ्ते में ही साफ हो गया कि 'तानाजी' कहीं आगे निकल गई है। यही नहीं जल्द ही 'तानाजी' साल की पहली ब्लॉकबस्टर बन जाएगी। चलिए जानते हैं 11 दिन बाद 'छपाक' और 'तानाजी' का कलेक्शन कितना रहा।
2 of 5
Chhapaak
- फोटो : Twitter
'छपाक' ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 95 लाख, शनिवार को 1.40 करोड़ और रविवार को 1.75 करोड़ का कारोबार किया। सोमवार के आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं लेकिन अनुमान है कि फिल्म एक करोड़ के आस-पास जुटाने में कामयाब रही है। इस तरह फिल्म ने 11 दिन में करीब 33.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। मेघना गुलजार ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
3 of 5
Chhapaak
- फोटो : Twitter
एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित 'छपाक' अभी भी अपने बजट निकालने से काफी दूर है। फिल्म की लागत 35 करोड़ है जबकि इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 10 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 45 करोड़ है। 'छपाक' को भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स मिले हैं।
4 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अजय देवगन की 'तानाजी' ने दूसरे हफ्ते भी रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन का सिलसिला जारी रखा है। फिल्म दूसरे शुक्रवार को 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़, रविवार को 22.12 करोड़ और सोमवार को आठ करोड़ का कारोबार करने में कामयाब रही है। फिल्म ने अभी तक कुल 175.45 करोड़ का कलेक्शन किया है।
5 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : social media
दूसरे हफ्ते में 'तानाजी' 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की मुख्य भूमिका से सजी 'तानाजी' का कुल बजट 125 करोड़ है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है जबकि अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
दीपिका के TikTok वीडियो को कंगना रनौत ने बताया असंवेदनशील, बोलीं- माफी मांगें