बॉलीवुड में 'मां' का किरदार हमेशा से लोगों पर एक अलग तरह की छाप छोड़ने में कामयाब रहा है। इस किरदार को जिस भी अभिनेत्री ने निभाया, वो सीधे दर्शक के दिल पर असर कर गया। बॉलीवुड की मशहूर अदाकार रीमा लागू ने भी कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया। 18 मई 2017 को रीमा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलू।
2 of 5
रीमा लागू
- फोटो : Social Media
रीमा लागू ने अपने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी। कई सालों तक उन्होंने मराठी थियेटर में काम किया जिसके बाद उनकी एंट्री बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में हुई। रीमा ने 'हम साथ साथ हैं', 'कुछ कुछ होता है', 'मैंने प्यार किया', 'कल हो ना हो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई।
3 of 5
Reema Lagoo with Daughter Mrunmayee
- फोटो : Social Media
फिल्मों के अलावा रीमा लागू रियल लाइफ में भी एक मॉडर्न मां की तरह रहीं। फिल्मों में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात पॉपुलर मराठी एक्टर विवेक लागू से हुई। कुछ सालों बाद रीमा लागू और विवेक लागू शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मृणमयी लागू है।
शादी के कुछ वक्त बात तक तो सब अच्छा चला लेकिन फिर रीमा लागू और और उनके पति के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। नतीजा ये हुआ कि शादी के कुछ साल बाद ही रीमा अपने पति से अलग हो गईं। उन्होंने एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी को पाला। खुद को और अपनी बेटी को संवारने के लिए रीमा लागू ने जी-तोड़ मेहनत की।
5 of 5
'श्रीमान श्रीमती' में रीमा लागू
उन्होंने बेटी को कभी पिता की कमी महसूस नहीं होने दी। रीमा लागू एक साफ छवि की अभिनेत्री रहीं। उनका किसी भी तरह के विवाद में ना तो कभी नाम आया और ना ही किसी को-स्टार के साथ उनका नाम जोड़ा गया। अपने चार दशक के करियर में रीमा लागू ने अपनी छवि को कभी दागदार नहीं होने दिया।
लॉकडाउन में बढ़े घरेलू हिंसा के मामलों से परेशान टेलीविजन की 'सीता', वीडियो शेयर कर बोलीं- मदद करिए