फिल्म 'ट्यूबलाइट' की असफलता का स्वाद चखने वाले सलमान खान ने बता दिया कि वाकई अभी 'टाइगर जिंदा है'। बात अगर सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के बॉक्स ऑफिस कलेकशन की करें तो इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन काफी अच्छा करोबार किया।
पढ़ें- सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख का उड़ा मजाक, लोगों ने कहा शेविंग कर ली क्या
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने रिलीज के दूसरे दिन 34.50 करोड़ का कारोबार किया। बात अगर फिल्म की अब तक की कुल कमाई की करें तो इस फिल्म ने 68.25 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
बता दें कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही इस फिल्म ने करीब 38 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। जबकि दुनिया भर से इस फिल्म ने करीब 65 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इससे पहले फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ 14 लाख रूपये की कमाई की थी।
भारत में इस फिल्म की करीब 80 प्रतिशत बुकिंग के साथ ओपनिंग हुई है। वहीं, ओवरसीज में भी फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की है। फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में 24 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। जबकि न्यूजीलैंड में फिल्म को 19 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया।
इससे पहले 22 दिसंबर को सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई। फिल्म रिलीज के साथ ही उनका विरोध शुरू हो गया और कई सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ की गई। एक्टर्स सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, वहीं अब मुंबई में भी दोनों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के लिए एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि एक टीवी शो में दोनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों की भावनाएं आहत की हैं।