बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म डर को आज रविवार, 24 दिसंबर को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जूही चावला और सनी देओल नजर आए थे। साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान से पहले आमिर खान बतौर हीरो नजर आने वाले थे। जूही चावला ने फिल्म के 30 साल पूरे होने पर इसपर बात की है। जूही इस फिल्म किरण के किरदार में नजर आई थी।
2 of 5
फिल्म डर
- फोटो : सोशल मीडिया
जूही चावला ने हाल ही में फिल्म की कास्टिंग पर अपनी प्रतिक्रिया को याद किया है। बॉक्स ऑफिस पर डर सुपरहिट साबित हुई थी। यह फिल्म पहले आमिर खान को ऑफर हुई थी। यह बात सुनकर जूही बेहद खुश हुई थीं। जूही ने हाल ही में बताया, 'जब मैंने सुना कि यश जी शाहरुख वाली भूमिका के लिए आमिर खान को कास्ट करने जा रहे हैं, तो मैं बहुत खुश हुई, क्योंकि आप जानते हैं कि मैंने मेरी शुरुआती फिल्मों में आमिर के साथ काम किया है और उनके साथ मैं बहुत सहज हूं।'
Sunny Deol: सनी देओल ने शाहरुख-आमिर और सलमान के साथ अपने रिश्ते पर की बात, बताया- तीनों के साथ कैसा है समीकरण
3 of 5
जूही चावला
- फोटो : जूही चावला
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'बाद में मैंने सुना कि आमिर यह रोल नहीं कर रहे हैं। फिर मुझे लगा कि यह अजय देवगन और कुछ अन्य युवा नायकों के पास ऑफर गया होगा। मगर ऐसा नहीं हुआ और फिर आखिरकार यह शाहरुख खान थे। मैं आपको यह बता नहीं सकती कि यह कितना खास था।' जूही ने कहा, 'उस समय, मैं एक बड़ी आंखों वाली यंग लड़की थी, जो अपना जीवन जी रही थी और काफी कुछ अनुभव कर रही थी। मुझे नहीं पता था कि मैं वास्तव में क्या कर रही थी या मैं कहां जा रही थी। बस इन बड़ी ऊंचाइयों का अनुभव कर रही थी।'
4 of 5
जूही चावला
- फोटो : जूही चावला
उन्होंने आगे कहा, 'मैं इससे अभिभूत थी, घबरा भी रही थी। लेकिन फिर एसआरके के साथ अपनी छोटी-छोटी खुशियां भी जी रही थी। क्योंकि तब तक मैंने उनके साथ राजू बन गया जेंटलमैन फिल्म कर ली थी। इसलिए कम से कम मैं यह काफी सहज थी। यह बेहद ही अच्छा एडवेंचर था।'
5 of 5
फिल्म डर
- फोटो : सोशल मीडिया
यश चोपड़ा द्वारा उनने बैनर यश राज फिल्म्स के तहत निर्देशित और निर्मित 1993 की इस हिंदी फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला मुख्य भूमिकाओं मेंन नजर आए थे। यह फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में अन्नू कपूर, तन्वी आजमी और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं, दलीप ताहिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
ऋषभ पंत संग शादी करना चाहती हैं उर्वशी?