बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने इस वर्ष फिल्म गदर 2 से अपनी धमाकेदार वापसी की है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में अभिनेता ने शाहरुख खान, सलमान खान औऱ आमिर खान के साथ अपने समीकरण को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह तीनों के कैसा रिश्ता साझा करते हैं। उन्होंने कहा, शाहरुख के साथ उनका रिश्ता वक्त के साथ परिपक्व हुआ है। वहीं सलमान के साथ भावनात्मक रिश्ता है और आमिर के साथ वह आगामी फिल्म में काम करके खुश हैं।
2 of 5
शाहरुख खान और सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल और शाहरुख खान को सितंबर में गदर 2 की सफलता की पार्टी में पोज देते हुए और एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा गया था। सनी ने शाहरुख को लेकर बात करते हुए कहा, 'मैं उनका बहुत आभारी हूं। मुझे उनसे बात करना याद है और वह 'जवान' के प्रमोशन के लिए दुबई में थे। मैंने सोचा था कि वह नहीं आएंगे, लेकिन वह वहां से सीधे आए। वह वहां कुछ समय के लिए थे। मुझे पार्टी के बाद उनसे मिलने या बात करने का मौका नहीं मिला, लेकिन जब भी मैं ऐसा करूंगा तो यह खूबसूरत होगा।'
ऋषभ पंत संग शादी करना चाहती हैं उर्वशी?
दोनों अभिनेताओं ने साथ में 1993 की फिल्म 'डर' में नजर आए थे। इस फिल्म को आज रविवार, 24 दिसंबर को 30 साल पूरे हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'डर' में काम करने के दौरान सनी को बुरा अनुभव हुआ था। वहीं सलमान खान के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि हाल ही मे वह अपने फिल्म जीत के को-एक्टर से मिले थे। सलमान का सनी के भाई बॉबी देओल और पिता धर्मेंद्र के साथ भी करीबी रिश्ता है। उन्होंने कहा, 'हमने गोवा में लगभग दो-तीन घंटे बिताए। हम सामान्य तौर पर हंसी-मजाक कर रहे थे। इस दौरान हम काफी खुश थे। हमने साथ में कुछ करने के बारे में भी बात की। इससे वह बहुत खुश हुए।'
4 of 5
आमिर खान और सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान को लेकर आगे सनी ने कहा, 'मुझे याद है कि उन्होंने फोन किया था। एक बार मुझसे मुलाकात हुई थी और वह इस दौरान काफी भावुक थे। उन्होंने बताया था कि वह मुझसे कितना प्यार करते हैं। तो, हमारे बीच इस तरह का संबंध है।' बता दें कि सनी देओल अब अपनी अगली फिल्म लाहौर 1947 पर काम करना शुरू करेंगे। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस तले बन रही हैं। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे। उन्होंने कहा, 'आमिर खान भी पार्टी में थे। उन्होंने कहा था, मैं कल आपसे मिलना चाहता हूं। फिर हम एक फिल्म (लाहौर, 1947) पर चर्चा करने लगे। यह वास्तव में भावनात्मक और अच्छा क्षण था। '
5 of 5
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि सनी देओल और आमिर खान ने अभी तक किसी फिल्म में साथ में काम नहीं किया है। सनी देओल ने कहा, 'हम जल्द ही इसकी शूटिंग शुरु करेंगे। हम एक सेट लगाने की कोशिश कर रहे हैं और फिर हम इसे उतार देंगे। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे करने के लिए राज और मैं हर जगह जा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। ऐसा ही होता है जब कुछ काम करता है। तो दरवाजे खुलते हैं। यही जीवन की सच्चाई है, हम इसे बदल नहीं सकते।'
12th Fail OTT Release: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धूम मचाएगी विक्रांत मैसी की 12वीं फेल, इस दिन होगी रिलीज