फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दंगल गर्ल' छेड़छाड़ मामले में मुंबई पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, वीडियो से हुआ था घटना का खुलासा

Mon, 27 Aug 2018 12:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Dangal girl Zaira Wasim molestation case Mumbai police filed charge sheet in Dindoshi court
zaira wasim
'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर जायरा वसीम से कुछ महीने पहले फ्लाइट में छेड़छाड़ हुई थी। जायरा से यह बदसलूकी दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में हुई थी जिसका खुलासा जायरा ने एक वीडियो के जरिए किया था। इस मामले से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो सहर पुलिस ने करीब 8 महीने बाद मुंबई कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। 

 
Dangal girl Zaira Wasim molestation case Mumbai police filed charge sheet in Dindoshi court
zaira wasim
जानकारी के मुताबिक सहर पुलिस ने यह चार्जशीट मुंबई के डिंडोशी कोर्ट के सामने पेश की है। 'दंगल गर्ल' के साथ छेड़छाड़ कर रहे सहयात्री विकास सचदेवा को उस वक्त पुलिस ने हिरासत में ले लिया था जिसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। आरोपी विकास सचदेवा को पास्को (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट की धारा 354 के तहत उस वक्त गिरफ्तार किया गया था।
Dangal girl Zaira Wasim molestation case Mumbai police filed charge sheet in Dindoshi court
zaira wasim
यह मामला बीते साल 10 दिसंबर 2017 का है। जायरा वसीम विस्तारा एयरलाइंस से दिल्ली से मुंबई जा रही थीं। इसी यात्रा के दौरान फ्लाइट में जायरा से छेड़छाड़ हुई थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब जायरा ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह फ्लाइट में हुई घटना की जानकारी दे रही थीं। 
 

 

Somebody misbehaved with her in the flight 😤 Strict actions must be taken on this incident 😡 OMG she is Crying 😢 We are with you @zairawasim_ .#share . . . . . . . #repost #flightattendant #misbehaving #terrible #actions #kashmir #india #indian #fools #live #zaira #zairawasim #bolllywood #video #viral #follow4follow #like4like #airport #fans

A post shared by ZAIRA WASIM (@zaira_wasimworld) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dangal girl Zaira Wasim molestation case Mumbai police filed charge sheet in Dindoshi court
zaira wasim
वीडियो में जायरा ने कहा था - 'एक शख्स ने उनकी ढाई घंटे की यात्रा को नरकीय बना दिया। मैं इस घटना को फोन में रिकॉर्ड करना चाहती थी, लेकिन कम रोशनी के कारण मैं ऐसा नहीं कर पाई। यह हरकत पांच से दस मिनट तक जारी रही और मैं समझ गई कि वह छेड़छाड़ कर रहा है। पीछे वाली सीट पर बैठे विकास अपने पैर को बार-बार ऊपर नीचे कर रहा था। कभी गर्दन पर तो कभी पीछ को छूने का प्रयास कर रहा था।'
विज्ञापन
Dangal girl Zaira Wasim molestation case Mumbai police filed charge sheet in Dindoshi court
Zaira Wasim
जायरा का यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया था जिसके बाद तुरंत कार्रवाई हुई। वहीं इस मामले में आरोपी विकास सचदेवा की पत्नी ने कहा था - 'मेरे पति बेकसूर हैं और उनका छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं था। हमारे परिवार में एक जवान शख्स की मौत हुई थी, जहां वो गए थे। सचदेवा की पत्नी ने कहा कि मेरे पति पिछले 24 घंटों से सोये नहीं थे। उन्होंने क्रू से कहा था कि उन्हें परेशान न करें क्योंकि वह सोना चाहते हैं। उन्होंने सोते समय अपने पैर ऊपर कर लिए, उनका शोषण करने का कोई इरादा नहीं था।' 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed