मीडिया में कहावत चलती है कि क्राइम, क्रिकेट और सिनेमा यानी थ्री सी के दर्शक, पाठक, श्रोता सबसे ज्यादा होते हैं। क्रिकेट का सिनेमा से रिश्ता काफी पुराना रहा है। और, अब तो शाहरुख खान और जूही चावला जैसे सितारों की अपनी खुद की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टीम भी है। आईपीएल की देखादेखी फिर सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) बनी जिसमें सिनेमा के सितारे 22 गज की पिच पर अपना हुनर दिखाते रहते हैं और अब बारी है एमएफसीएल यानी मास्टर फोर्स क्रिकेट लीग की। सिनेमा में ‘मास्टर’ के उपनाम से नृत्य निर्देशकों (कोरियोग्राफर) को बुलाया जाता है और ये क्रिकेट लीग उन सीनियर कोरियोग्राफर्स की मदद के लिए बनी है, जो बीमारी या आयुजनित दिक्कतों के चलते अब सक्रिय नहीं है और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
2 of 4
दीपक डोबरियाल, गणेश आचार्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एमएफसीएल यानी मास्टर फोर्स क्रिकेट लीग के क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला आयोजन इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट के जमा फंड से बॉलीवुड के दस ऐसे वरिष्ठ कोरियोग्राफर्स की आर्थिक मदद की जाएगी, जो शारीरिक रूप से बीमार हैं या किसी कारणवश उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन अभिनेताओं दीपक डोबरियाल, श्रेयस तलपडे और जॉनी लीवर ने किया।
इसे भी पढ़ें- Chhipkali in Court: ‘छिपकली’ के मेकर्स ने पढ़ी अफजल शेख की किताब, बोले, हमारी फिल्म की इससे कोई समानता नहीं
3 of 4
दीपक डोबरियाल, गणेश आचार्य, श्रेयस तलपड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मास्टर फोर्स क्रिकेट लीग को सिनेमा के दिग्गज कोरियोग्राफर्स में से गणेश आचार्य, अहमद खान, दिवाकर नायल, डैनी फर्नांडिस, इमरान सैयद, किरण गिरी और चिन्ना दुरई का साथ मिला है। लीग के पहले टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रिक्की गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी जीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रमोद कराडे, उपाध्यक्ष संजय शेट्टी, संयुक्त सचिव अर्जुन गायकवाड़, संयुक्त सचिव इमरान सैयद और जॉइंट कोषाध्यक्ष उर्वी शेठ ध्रुव खास तौर से सक्रिय रहे।
4 of 4
गणेश आचार्य, श्रेयस तलपड़े और अन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इस इस आयोजन में खास भूमिका निभाते नजर आए। इस आयोजन को गणेश आचार्य ने अपने फाउंडेशन के तहत ही किया। जॉनी लीवर ने क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों का उत्साह इस मौके पर अपने ही अंदाज में किया और उनके कार्य की सराहना की। मुंबई में कार्यरत कलाकारों और तकनीशियनों की ऐसी कई संस्थाएं है जो अपने वरिष्ठ सदस्यों की मदद के लिए कोई ना कोई आयोजन करती रहती हैं।