दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में से एक है। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2024 बीते दिन मंगलवार, 20 फरवरी को आयोजित किया गया। डीपीआईएफएफ 2024 इंडस्ट्री के तमाम सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और नयनतारा इस शाम के चमकते सितारे बनकर उभरे। दोनों सितारों ने एटली निर्देशित फिल्म जवान में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब अपने नाम किया।
DPIFF Awards 2024: अवॉर्ड शाम के चमकते सितारे बनकर उभरे शाहरुख-नयनतारा, यहां देखें विनर्स की लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:23 AM IST
सार
संदीप रेड्डी वांगा को उनकी फिल्म एनीमल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के खिताब से सम्मानित किया गया। इस फिल्म में रणबीर कपूर अहम भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन