फिल्म 'चक दे इंडिया' फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे जल्द एक और खेल आधारित फिल्म में नजर आएंगी। अनुष्का की तरह उन्होंने भी फैसला किया है कि वह शादी के बाद भी काम करती रहेंगी। जिस तरह विराट कोहली अनुष्का शर्मा का साथ दे रहे हैं और उनकी फिल्मों को सपोर्ट कर रहे हैं, ठीक उसी तरह जहीर खान भी पत्नी सागरिका को टिप्स दे रहे हैं।
2 of 5
Zaheer-Sagarika
- फोटो : Instagram
सागरिका घाटगे फिल्म 'मॉनसून फुटबॉल' का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया है। फिल्म घरेलू महिलाओं जो मिलकर फुटबॉल टीम बनाती हैं। वैसे तो फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। मगर एक्ट्रेस ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
3 of 5
जहीर-सागरिका
- फोटो : twitter
सागरिका ने बताया कि फिल्म फुटबॉल पर आधारित है तो उनके खिलाड़ी पति जहीर खान इस खेल को समझने में उनकी मदद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जहीर खान को फिल्म की स्क्रिप्ट भी पसंद आई है। फिल्म में सागरिका घाटगे का लुक भी सामने आ गया है।
4 of 5
Sagarika Ghatge
- फोटो : Instagram
फिल्म 'मॉनसून फुटबॉल' के पहले लुक में सागरिका घाटगे साड़ी के साथ स्पोर्ट्स शूज पहने नजर आ रही हैं। पांव के नीचे फुटबॉल भी देखा जा सकता है। इस फिल्म के बारे में एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने बोर्डिंग स्कूल में रहकर पढ़ाई की है। वहां कई स्पोर्ट्स खेले, मगर फुटबॉल से थोड़ी दूरी बनी रही। अब एक खिलाड़ी होने के नाते इस फिल्म को लेकर उत्साहित हूं।'
फिल्म 'मॉनसून फुटबॉल' दो भाषा हिन्दी और मराठी में बनेगी। फिल्म का निर्देशन मिलिंद उके करेंगे। उन्होंने कहा कि लीड रोल के लिए सागरिका ही पहली पसंद थीं। डायरेक्टर ने बताया कि शूटिंग से पहले एक्ट्रेस को फुटबॉल की ट्रेनिंग दी जाएगी।