गुजरात के जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन ने 'वंतारा' नामक एक व्यापक पशु बचाव, देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास कार्यक्रम की घोषणा की है। वंतारा कार्यक्रम के बारे में अनंत अंबानी ने खुलकर बात की है। इसे लेकर करीना कपूर खान ने उनकी प्रशंसा की है। रिलायंस फाउंडेशन के इस कदम की सराहना करते हुए करीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। साथ ही एक हाथी के बारे में भी बात की जिसे इस पहल के तहत बचाया गया था।
Kareena Kapoor: वंतारा पहल के लिए करीना ने की अनंत अंबानी की प्रशंसा, रिलायंस फाउंडेशन के कदम को बताया सराहनीय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 27 Feb 2024 08:30 AM IST
सार
इस पहल के तहत इलाज किए गए एक हाथी के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि पहल में शामिल डॉक्टरों ने टार्जन नाम के एक हाथी की सफलतापूर्वक मोतियाबिंद की सर्जरी की और उसकी दृष्टि बहाल करने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन