आप लोगों ने कई बार अपने आस-पास के लोगों से भूत-प्रेतों की किस्से कहानियां सुनी होंगी। कई लोगों को ये कहानियां सुनने में बहुत मजे आते हैं, जिसके चलते वह भूत-प्रेतों से जुड़ी फिल्में भी देखते हैं। फिल्मों में तो आपने अपने चेहेते सितारों को भूत का सामना करते हुए देखा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि कई ऐसे सितारे हैं, जो हकीकत में भी इन सब चीजों का आमना-सामना कर चुके हैं। तो आइए आज बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के बारे में जानते हैं...
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। अभिनेता के साथ फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के सेट पर खौफनाक हादसा हुआ था। रणवीर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, 'वो दिन मुझे हमेशा याद रहेगा। क्योंकि मैं पूरी तरह से डर गया था, जब मैं एक दिन शूटिंग कर रहा था तो सेट पर एक काली दीवार थी जिसपर जमी धूल पर मुझे बाजीराव की आकृति बनी दिखाई दी थी, जिसके पगड़ी, आंख, नाक, मूछ और हाथ मुझे साफ नजर आ रहे थे।'
3 of 5
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
सुपरस्टार गोविंदा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक बार पहाड़ों में फिल्म की शूटिंग के दौरान वह एक होटल में रूके थे। रात होते ही अभिनेता को अजीब ख्याल आने लगे और फिर जैसे उनकी नींद लगी, तो उन्हें ऐसा लगा कि उनके सीने पर एक महिला बैठी है। इसके बाद वह डर से उठ गए, तो उनका पूरा कमरा अस्त-व्यस्त था।
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के वक्त इस तरह का हादसा हुआ था। शूटिंग के दौरान वरुण एक होटल में रूके हुए थे, उसे भूतिया होटल कहा जाता था, लेकिन वरुण को यह बात पता नहीं थी। रात में अभिनेता जब अपने कमरे में सो रहे थे, तब उन्हें कुछ अजीब आवाजें सुनाई देने लगी थीं। सिर्फ इतना ही नहीं वरुण धवन को लगा कि कोई उनका दरवाजा खोल रहा है।
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी इस तरह का हादसा हो चुका है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब बिपाशा बसु के साथ हॉरर फिल्म ‘आत्मा’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके साथ एक डरावनी घटना घटी थी। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किसी महिला के गाने की आवाज सुनाई दे रही थी। बाद में जब उन्होंने टीम के साथ उस सीन की रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें किसी भी महिला के गाने की आवाज नहीं सुनाई दे रही थी। इसके बाद वह बुरी तरह से घबरा गए थे।