फिल्म ‘तुम्बाड’ की दोबारा रिलीज के बाद से अतरंगी हॉरर फिल्मों को लेकर हिंदी सिनेमा में बने माहौल की फसल काटने की कोशिश एक बार फिर सोहम शाह करते नजर आए अपनी फिल्म ‘क्रेजी’ के ट्रेलर लॉन्च पर यहां मुंबई में। जुहू के एक सिनेमाघर में हुए इस इवेंट के दौरान सबके मन में एक ही सवाल रहा कि आखिर फिल्म के नाम में एक एक्स क्यों है? इसका जवाब मिला फिल्म के निर्देशक गिरीश कोहली से।
2 of 5
‘क्रेजी’ ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘क्रेजी’ के निर्माताओं में भी सोहम शाह शामिल हैं। निर्देशन इस बार गिरीश कोहली के हवाले हैं जो इसके पहले ‘मॉम’ जैसी थ्रिलर फिल्म लिख चुके हैं। फिल्म ‘केसरी’ के भी वह लेखक रहे हैं, नाम उनका हिंदी फिल्म जगत में काफी है। इम्तिहान उनका पहली बार होने जा रहा है। मुंबई फिल्म ‘क्रेजी’ के ट्रेलर लॉन्च में अच्छी बात ये हुई कि मीडिया को सवाल जवाब करने की अनुमति रही है और सारी बात बस फिल्म के कलाकारों व शो के संचालक के बची ही सिमट कर नहीं रह गई।
3 of 5
‘क्रेजी’ ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रेलर रिलीज कार्यक्रम के दौरान जब ये पूछा गया कि फिल्म के नाम में एक्स का अर्थ क्या है तो इसका जवाब गिरीश ने ही दिया। गिरीश बताते हैं, “फिल्म के नाम ‘क्रेजी’ की वर्तनी में 'X' का होना बस एक संयोग नहीं है और न ही ये कोई अंक विज्ञान से जुड़ा मसला है। इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है और फिल्म का शीर्षक इसीलिए इस तरह लिखा गया है। फिल्म देखने पर दर्शकों को ये सस्पेंस समझ आएगा, लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि ये एक्स फिल्म के नाम में अपनी अहमियत जरूर साबित करेगा।”
4 of 5
क्रेजी
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, सोहम शाह ने कहा, "मैं वादा करता हूं कि ऐसी थ्रिलर फिल्म भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखी होगी। जिस तरह की फिल्में मैं खुद देखना चाहता हूं, वैसी फिल्में इंडस्ट्री में कम बनती हैं, इसलिए मुझे बतौर प्रोड्यूसर भी काम करना पड़ता है। मेरी पहली फिल्म बतौर निर्माता ‘शिप ऑफ थीसस’ थी, इसके बाद ‘तुम्बाड’ आई और अब ‘क्रेजी’ की बारी है। ‘तुम्बाड’ के बाद इस फिल्म को बनाने में काफी वक्त और मेहनत लगी क्योंकि किसी भी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने इसे प्रोड्यूस करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।”
5 of 5
क्रेजी पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा ये भी हुआ कि फिल्म ‘क्रेजी’ तो तीन साल पहले ही बन चुकी है। समझ ये भी आता है कि फिल्म ‘तुम्बाड’ को दोबारा इसीलिए रिलीज किया गया ताकि फिल्म कारोबार पर नियंत्रण रखने वाले सिनेमा के दिग्गज समझ सकें कि लोग देखना क्या चाहते हैं। ‘तुम्बाड’के री रिलीज में हिट होने के बाद ही फिल्म ‘क्रेजी’ के रिलीज होने का सगुन बना है।