कोरोना वायरस का प्रकोप इन दिनों देशभर ही नहीं पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। जिसके खिलाफ देश एकजुट होकर जंग लड़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड भी एकजुट होकर इस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खुद को आइसोलेशन में रखे हुए हैं। और घर में ही कैद हैं। ऐसे में सभी सेलिब्रिटीज घर में रहकर खुद को और परिवार को थोड़ा समय दे रहे हैं। लेकिन अभिनेता रणवीर सिंह की इन दिनों हालत कुछ ठीक नहीं लग रही है।
Coronavirus: क्वारंनटीन में ऐसी हुई रणवीर सिंह की हालत, पहचानना भी हुआ मुश्किल
इन दिनों हर सेलिब्रिटी क्वारनटीन में है। लेकिन रणवीर सिंह की हालत देखकर उनके फैन्स की भी चिंता बढ़ जाएगी। लंबे बाल, लंबी दाढ़ी और काली आंखें। ऐसी हो जाएगी क्वारंटीन से बाहर आने के बाद रणवीर सिंह की हालत। रणवीर सिंह ने इस बात की जानकारी खुद अपने फैन्स को दी है। रणवीर की ये हालत देखकर उनके फैन्स भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। रणवीर की ये तस्वरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
दरअसल रणवीर सिंह के मस्तमौला अंदाज से तो सभी वाकिफ हैं। ये तस्वीर भी उसी का एक हिस्सा है। कोरोना के खतरे के बीच रणवीर सिंह ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा है, 'जब आप क्वारंटीन से बाहर आते हैं।'
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
रणवीर सिंह की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को रणवीर के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके सेंस ऑफ ह्यूमर को भी फैन्स के साथ ही उनके साथी सेलिब्रिटीज भी काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों तमाम सेलिब्रिटीज अपने-अपने घरों में बैठकर अलग-अलग तरह से अपना टाइमपास करने में लगे हुए हैं। बात करें रणवीर की पत्नी दीपिका की तो दीपिका भी घर में कभी अलमारी साफ कर तो कभी खुद का ख्याल रखकर अपना समय व्यतीत कर रही हैं।
बात करें रणवीर के वर्कफ्रंट की तो रणवीर फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के फैलने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि अब ये फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। दीपिका फिल्म में बी रणवीर की पत्नी का ही किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।