महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हिंदी सिनेमा के तमाम बड़े कलाकारों को लेकर कोरोना से बचाव का एक सराहनीय वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के सूत्रधार अमिताभ बच्चन हैं। गुरुवार को ही महाराष्ट्र पुलिस ने राहत इंदौरी की तस्वीर के साथ हिंदी में एक सतर्कता संदेश जारी किया था जिसके मराठी में न होने के चलते उसे खूब ट्रोल किया गया।
2 of 4
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले वाले राज्य महाराष्ट्र में लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने की महाराष्ट्र सरकार की शुक्रवार की पहल की हर तरफ सराहना हो रही है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, आलिया भट्ट और शिल्पा शेट्टी कोरोना से बचने के तरीके बता रहे हैं।
3 of 4
सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी की कंपनी रोहित शेट्टी पिक्चर्स का बनाया ये वीडियो शुक्रवार की सुबह से ही सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है। मुंबई में फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग मंगलवार से पूरी तरह बंद है। सूर्यवंशी और 83 जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो चुकी है। कोरोना के चलते डिजनी ने अपने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस की लॉन्चिंग भी भारत में टाल दी है।
4 of 4
कान्स फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की फिल्मों और कार्यक्रमों पर भी कोरोना का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां जेम्स बॉन्ड- नो टाइम टू डाई और फास्ट एंड फ्यूरियस जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीजिंग तारीख बदल दी गई है तो वहीं कान्स जैसे भव्य आयोजनों को भी टाल दिया गया है।