कोरोना वायरस का डर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग यात्राएं कर रहे हैं। बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ट्रेन से सफर करती दिखीं। रवीना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ट्रेन के अंदर नजर आ रही हैं।
90 के दशक की इस मशहूर अभिनेत्री ने ट्रेन से की यात्रा, खुद साफ करने लग गईं सीट
रवीना ने इस दौरान मास्क पहना हुआ है। खास बात ये है कि रवीना ने ट्रेन में चढ़कर सबसे पहले टेश्यू पेपर से अपनी सीट साफ की। शायद ये पहली बार ही होगा जब रवीना को ये काम करना पड़ा।
रवीना ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ट्रेन चलने से पहले केबिन को गीले वाइप्स और सैनेटाइजर से कीटाणुरहित कर रही हूं, जिससे हम कंफर्टेबल हो सकें। सॉरी से सुरक्षित रहना अच्छा है। बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और कृपया अपने आपको और अपने आस-पास के लोगों की सावधानी और सुरक्षा को सबसे पहले रखें।'
A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on
आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे तक सावधानी रख रहे हैं। कई सितारे जो विदेश से लौटे हैं उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है। फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में सभी अपने-अपने तरीके से समय व्यतीत कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री सारा अली मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। सारा ने भी एहतियातन मास्क लगा रखा था।
दूसरी ओर बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। लंदन से लौटने के बाद कनिका ने खुद को आइसोलेशन में न रखकर करीब दो से तीन पार्टियों में शामिल हुईं। हालांकि पहले कनिका ने अपने बयान में कहा कि वह सिर्फ पारिवारिक समारोह में ही शामिल हुई थीं और महज 10 से 30 लोगों के संपर्क में आईं। मामला तब उल्टा पड़ा गया जब ताज होटल की तस्वीरें सामने आ गईं। पार्टी में करीब 400 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है।
कनिका के सपोर्ट में उतरे दोस्त, बोले- 'दोष देने की जगह प्रार्थना करो उन्होंने कोरोना की जानकारी नहीं छिपाई'