{"_id":"5cc18286bdec2275a46a25b9","slug":"complain-filed-against-salman-khan-for-snatch-a-fan-phone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, साइकिल चलाते हुए फैन के साथ किया था ऐसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, साइकिल चलाते हुए फैन के साथ किया था ऐसा
Thu, 25 Apr 2019 03:19 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
salman khan
सलमान खान का हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए थे । अब खबर है कि सलमान को साइकिल चलाना भारी पड़ गया है । उनके खिलाफ एक फैन ने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा सलमान के बॉडीगार्ड के खिलाफ भी शिकायत दी गई है ।
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दरअसल, सलमान लिंकिंग रोड पर साइकिल चलाते हुए दिखे थे । तभी एक शख्स उनका वीडियो बनाने लगा । सलमान ने उस फैन का मोबाइल छीन लिया । मुंबई तक की खबर के अनुसार, शिकायत में कहा गया कि सलमान का साइकिल चलाते हुए वीडियो बना रहा था । तभी सलमान ने फोन छीन लिया ।
Salman Khan
- फोटो : file photo
फैन ने डीएन नगर पुलिस स्टेशन में सलमान के खिलाफ शिकायत की है । बता दें कि सलमान खान इन दिनों फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहेे हैं । फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे । 'दबंग' और 'दबंग 2' की तरह इस बार भी सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में होंगी ।
My Angel @BeingSalmanKhan Cycling Today pic.twitter.com/3rWvJF1n2l
— I L♥♥e MyAngelSalman (@Marwa6578) April 24, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
इसके अलावा ईद के मौके पर सलमान की फिल्म 'भारत' आने वाली है । यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है । फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है । इसमें कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और तबु भी होंगे ।
विज्ञापन
salman khan
यह साल 2014 में आई साउथ कोरियन फिल्म Ode To My Father की आधिकारिक रीमेक है । फिल्म 5 जून को रिलीज होगी । फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।