आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल माने जाते हैं । दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते देखा जाता है । पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि आलिया और रणबीर लिव इन में रहने की तैयारी कर रहे हैं । शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझने के लिए साथ में रहेंगे ।
रणबीर फिलहाल अपने पैरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रह रहे हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर की मां नीतू ने ही रणबीर को आलिया के साथ शिफ्ट होने के लिए कहा है । नीतू ने रणबीर से कहा है कि वो आलिया के साथ शिफ्ट होने के लिए एक नया घर ढूंढ लें ।
3 of 5
Ranbir Kapoor
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट ने हाल ही में मुंबई में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है । तभी से ये खबर आने लगी थी कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के साथ रहेंगी । इसके अलावा आलिया ने रणबीर के साथ मिलकर एक और प्रॉप्रर्टी खरीदी है । यहां वो अपना प्रोडक्शन हाउस खोलना चाहती हैं । जिसका नाम सनशाइन प्रोडक्शन होगा ।
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
बता दें कि पिछले कुछ समय से आलिया अपने और रणबीर के रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर रही हैं । एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था, 'रणबीर मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं । मुझे उनके पास्ट से कोई फर्क नहीं पड़ता है । सबकी जिंदगी में एक पास्ट होता है और मैं थोड़ी ना कम हूं ।'
5 of 5
alia bhatt and ranbir kapoor
आलिया बताती हैं, 'वो एक बहुत ही साधारण इंसान हैं । वो एक अच्छे एक्टर भी हैं । मैं जैसा चाहती हूं वो वैसे ही हैं ।' बता दें कि आलिया और रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे । इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं ।