{"_id":"678df6b372eea56d5b0014d2","slug":"coldplay-concert-shreya-ghoshal-attended-with-her-70-year-old-father-became-emotional-after-listening-the-song-2025-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coldplay Concert: 70 साल के पिता के साथ कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में शामिल हुईं श्रेया घोषाल, गाना सुनकर हुईं भावुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Coldplay Concert: 70 साल के पिता के साथ कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में शामिल हुईं श्रेया घोषाल, गाना सुनकर हुईं भावुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:39 PM IST
सार
सिंगर श्रेया घोषाल हाल ही में कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट में शामिल हुईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दिल बेहतरीन अनुभव साझा किया। क्रिस मार्टिन ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सिंगिंग इंडस्ट्री में अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली श्रेया घोषाल खुद कोल्डप्ले की फैन हैं। यह बात का प्रूफ सिंगर ने खुद दिया है। सिंगर श्रेया घोषाल हाल ही में कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट में शामिल हुईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दिल बेहतरीन अनुभव साझा किया। क्रिस मार्टिन ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रेया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और फैंस इस पर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
2 of 5
श्रेया घोषाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
कॉन्सर्ट के दौरान भावुक हुईं श्रेया
सोमवार को कॉन्सर्ट में शामिल होने के कुछ घंटों बाद श्रेया ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता और पति के साथ कॉन्सर्ट में की गई मस्ती की झलक दिखाई। गायिका ने यह भी बताया कि बैंड के प्रदर्शन के दौरान वह भावुक हो गई और अपने आंसू नहीं रोक पाई।
सिंगर ने वीडियो साझा कर कही यह बात
कॉन्सर्ट के कई वीडियो के साथ श्रेया ने लिखा, "कोल्ड प्ले के लिए मेरे पास सिर्फ प्यार है। यह क्रिस मार्टिन और उनके बैंड का मेरा दूसरा कॉन्सर्ट था और आपने मुंबई के लोगों के दिलों को छू लिया। सच में यह एक शानदार अनुभव था। फिक्स यू के लिए अपने आंसू नहीं रोक पाई।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रेया घोषाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
पति और पिता के साथ कॉन्सर्ट में हुईं शामिल
श्रेया के लिए यह कॉन्सर्ट खास मायने रखता है क्योंकि वह अपने पिता बिश्वजीत घोषाल और पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ इसमें शामिल हुई थीं। श्रेया ने कहा, "मेरे 70 वर्षीय पिता को यह कॉन्सर्ट बहुत पसंद आया। मुझे और शिलादित्य को हमारी सभी यादों को एक बार फिर से जीने का मौका देने के लिए धन्यवाद, जो हमारे बचपन के दिनों में हमारे जीवन पर छाई रहीं।"
विज्ञापन
5 of 5
श्रेया घोषाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @shreyaghoshal
अब अहमदाबाद में होगा कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट
बता दें कि मुंबई में दो संगीत कार्यक्रमों के बाद कोल्डप्ले 21 जनवरी को तीसरे शो के साथ फिर से मुंबई को लोगों का मनोरंजन करेगा। इसके बाद बैंड के सदस्य 25 और 26 जनवरी को अहमदाबाद में प्रदर्शन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।