फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citadel Trailer: प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर! 'सिटाडेल' के ट्रेलर का अभी और करना होगा इंतजार

Thu, 02 Mar 2023 07:22 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 02 Mar 2023 07:22 AM IST
विज्ञापन
Citadel: Priyanka Chopra global spy web series trailer release  delayed due to Greece train crash
प्रियंका चोपड़ा, सिटाडेल सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम फहराने वाली प्रियंका चोपड़ा पर भारतीयों की निगाहें हमेशा बनी रहती हैं। देसी गर्ल की तस्वीरों से लेकर उनकी फिल्मों तक सभी का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ ऐसा ही उत्साह लोगों के बीच प्रियंका की आगामी एक्शन वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर दिख रहा है। पिछले दिनों अभिनेत्री द्वारा साझा किए गए फर्स्ट लुक के बाद दर्शक इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। लेकिन पीसी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अभिनीत 'सिटाडेल' के ट्रेलर की रिलीज को टाल दिया गया है।

Citadel: Priyanka Chopra global spy web series trailer release  delayed due to Greece train crash
प्रियंका चोपड़ा, सिटाडेल सीरीज - फोटो : प्रियंका चोपड़ा, सिटाडेल सीरीज

प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस ग्लोबल स्पाई सीरीज का ट्रेलर 2 मार्च को रिलीज होने वाला था। हालांकि, अब कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि मेकर्स द्वारा इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एंथोनी और जो रूसो की सिटाडेल के निर्माताओं ने ग्रीस में हुई दुखद घटनाओं के कारण ट्रेलर लॉन्च को टालने का फैसला किया है। गौरतलब है, ग्रीस में एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी आपस में टकरा गई हैं, जिसमें कम से कम 38 लोगों ने जान गंवा दी है। इसके साथ ही अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
Sara Ali Khan : फ्लॉप फिल्मों को लेकर सारा अली खान का खुलासा, बोलीं- यह मेरी गलतियां करने की उम्र है

Citadel: Priyanka Chopra global spy web series trailer release  delayed due to Greece train crash
प्रियंका चोपड़ा, सिटाडेल सीरीज - फोटो : प्रियंका चोपड़ा, सिटाडेल सीरीज

अभी किसी को भी नहीं पता है कि 'सिटाडेल' के ट्रेलर में क्या है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा द्वारा साझा किए गए फर्स्ट लुक के तहत यह माना जा रहा है कि इसके कुछ हिस्से एक ट्रेन में शूट किया गया है।  प्राइम वीडियो ने मीडिया को दिए एक नोट में कहा, 'अंतरराष्ट्रीय लोगों  के लिए सम्मान और कल ग्रीस में हुए विनाशकारी हादसे के कारण, हम सिटाडेल का ट्रेलर की रिलीज को रोक रहे हैं। 'सिटाडेल' का प्रीमियर 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर होगा, जिसमें दो एपिसोड होंगे। इसके बाद 26 मई से हर हफ्ते शुक्रवार को इसका एक नया एपिसोड दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा।
Zaheer Iqbal: सलमान खान के बेहद करीब है गोद में दिख रहा यह बच्चा, इस फिल्म में भाईजान ने किया था लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
Citadel: Priyanka Chopra global spy web series trailer release  delayed due to Greece train crash
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : insta

अमेजॉन स्टूडियोज और रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित 'सिटाडेल' में दर्शकों को एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा। एंथनी रूसो, जो रूसो, माइक लारोका, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट और स्कॉट नेम्स द्वारा निर्मित सिटाडेल का फर्स्ट लुक आते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा भरपूर एक्शन करती नजर आ रही हैं।  आपको बता दें, इस अमेरिकी वेब सीरीज का भारतीय संस्करण भी बन रहा है। राज और डीके 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Citadel: Priyanka Chopra global spy web series trailer release  delayed due to Greece train crash
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री फिलहाल अपनी रोमांटिक एंटरटेनर 'लव अगेन' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन स्टारर 'लव अगेन', 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही प्रियंका की एक्शन वेब सीरीज 'सिटाडेल' भी इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। जल्द ही प्रियंका अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरू करेंगी। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित, इस रोड ट्रिप ड्रामा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Babil Khan: बाबिल खान ने जीता बेस्ट डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, खास मौके पर पहना पिता इरफान खान का सूट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed