फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sara ali khan talks about giving flops films says age make mistakes know about her films like love aaj kal

Sara Ali Khan : फ्लॉप फिल्मों को लेकर सारा अली खान का खुलासा, बोलीं- यह मेरी गलतियां करने की उम्र है

Thu, 02 Mar 2023 02:46 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 02 Mar 2023 02:46 AM IST
सार

सारा अली खान ने कहा, "एक एक्ट्रेस के रूप में, हम हर दिन बहुत कुछ सीखते हैं और हमारी यात्रा में भी यही शामिल है। मैं हमेशा कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करता हूं, लेकिन मुझे यह भी लगता है कि मैंने कुछ गलतियां की हैं। मैंने ऐसी फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शकों ने पसंद नहीं किया है, लेकिन फिर भी यह मेरी गलती करने की उम्र है।''

विज्ञापन
sara ali khan talks about giving flops films says age make mistakes know about her films like love aaj kal
सारा अली खान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड का जानी-मानी अदाकारा सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। इसके बाद सारा ने एक के बाद एक हिट फिल्में की। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिंबा' में एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसके बाद सारा फिल्म 'लव आजकल-2', 'कुली नंबर 1' और 'अतरंगी रे' में नजर आईं थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। हाल ही में, सारा ने एक कॉन्क्लेव के दौरान फ्लॉप्स देने के बारे में बात की है।

विज्ञापन

sara ali khan talks about giving flops films says age make mistakes know about her films like love aaj kal
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

''मैं हर दिन सीखते हूं''
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल की अभिनेत्री सारा अली खान ने कहा, "एक एक्ट्रेस के रूप में, हम हर दिन बहुत कुछ सीखते हैं और हमारी यात्रा में भी यही शामिल है। मैं हमेशा कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करता हूं, लेकिन मुझे यह भी लगता है कि मैंने कुछ गलतियां की हैं। मैंने ऐसी फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शकों ने पसंद नहीं किया है, लेकिन फिर भी यह मेरी गलती करने की उम्र है।'' साथ ही सारा अली खान ने कहा, “मुझे लगता है कि हर बार उठने के लिए नीचे गिरना महत्वपूर्ण है और मेरे अपने ही सेटबैक्स थे। इसके अलावा मैंने सीखा है कि गलतियां करना मेरी जर्नी का हिस्सा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

sara ali khan talks about giving flops films says age make mistakes know about her films like love aaj kal
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस क्रिकेटर के साथ जुड़ा था सारा का नाम
सारा अली खान का नाम इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता रहा है, जिसे लेकर उनके फैंस ने काफी चर्चा की है। दोनों ही सेलेब्रिटीज कई बार एक साथ स्पॉट किए गए हैं। हालांकि, दोनों ने ही अपने अफेयर को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन

sara ali khan talks about giving flops films says age make mistakes know about her films like love aaj kal
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मर्डर मुबारक' में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार आनंद एल राय की 'अतरंगी रे' में नजर आई थीं, जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। उनके पास 'गैसलाइट', 'ए वतन मेरे वतन' और 'मेट्रो इन दिनों' सहित कई प्रोजेक्ट्स हैं। कुछ सप्ताह पहले सारा ने फिल्मकार होमी अदजानिया की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।

यह भी  पढ़ें- Zaheer Iqbal: सलमान खान के बेहद करीब है गोद में दिख रहा यह बच्चा, इस फिल्म में भाईजान ने किया था लॉन्च
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed