सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन की सिटाडेल के हिंदी संस्करण के शीर्षक का 19 मार्च (मंगलवार) को आधिकारिक एलान कर दिया गया। फैंस को इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार था। हिंदी में इस सीरीज का नाम सिटाडेल हनी बनी रखा गया है। इस जासूसी एक्शन थ्रिलर के अनाउंसमेंट इवेंट में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला।
Rana Daggubati: राणा दग्गुबाती ने किया अपने टॉक शो 'द राणा कनेक्शन' का एलान, अभिनेता के दोस्त होंगे शामिल
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
कार्यक्रम के दौरान वरुण और सामंथा करण जौहर के पैर छूते नजर आए। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों सितारों के अचानक पैर छूने से करण भी हैरान रह गए, जबकि वहां मौजूद दर्शक अपनी हंसी पर काबू नहीं पा सके। सबसे पहले वरुण ने करण के पैर छुए इसके बाद उन्हें देखकर सामंथा ने भी करण के पैर छूने की कोशिश की, जिसके बाद वे अभिनेत्री को ऐसा न करने के लिए कहते नजर आए।
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : social media
इवेंट में वरुण ने कहा, ''मुझे लगता है कि हर किसी को ऐसा करना चाहिए।'' इसके जवाब में निर्देशक ने मजाकिया अंदाज में चिल्लाकर कहा, "नहीं। मैं यहां बूढ़ा नहीं दिखना चाहता, कृपया ऐसा न करें।"
4 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वरुण और सामंथा के अलावा के के मेनन, सिमरन, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार, काशवी मजमुंदर, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी अहम किरदार होंगे। अभिनय से एक साल के लंबे ब्रेक के बाद 'सिटाडेल' सामंथा की पहली वेब सीरीज होगी।
5 of 5
सिटाडेल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अतिरिक्त, वे वरुण के साथ पहली बार नजर आएंगी। राज और डीके के निर्देशन में बनी 'सिटाडेल' रूसो ब्रदर्स द्वारा बनाई गई इसी नाम की अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का भारतीय रूपांतरण है। मूल सीरीज में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन हैं।
Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..