सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म 'चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'गदर 2' से पहले सनी देओल इस फिल्म में अपना एक्शन अवतार दिखा रहे हैं। सनी देओल और दुलकर सलमान के साथ इस फिल्म में पूजा भट्ट भी हैं। चुप एक साइकोथ्रिलर क्राइम फिल्म है, जिसे मशहूर डायरेक्टर आर बाल्की ने निर्देशित किया है। सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी ये फिल्म कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी इस बात की भी जानकारी सामने आ चुकी है। अब दर्शक बहुत जल्द इस फिल्म को घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे।
Chup OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी 'चुप', जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे
Chup Twitter Review: दर्शकों को पसंद आया पर्दे पर सनी देओल का कमबैक, फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया
कोरोना काल के बाद फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज करने का चलन तेजी से बढ़ा है। इधर पिछले कई महीनों से बॉलीवुड की फिल्में भी फ्लॉप हो रही हैं। ऐसे में मेकर्स और सितारे दोनों फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करना चाह रहे हैं, जिससे दर्शक घर बैठे उनकी फिल्म का लुत्फ उठा सके। लेकिन अब सिनेमाघरों की रिलीज के कम से कम 8 हफ्तों बाद ही कोई भी फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।
Chup Review: गुरुदत्त के शागिर्द का समीक्षकों से बदला, दोहराई साहिर की लाइन, यहां इक खिलौना है इंसां की हस्ती
चुप के आठ हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज होने का मतलब है कि फिल्म कम से कम दो महीने बाद यानी 23 नवंबर 2022 के बाद ही घर बैठे देखी जा सकेगी। इस फिल्म में सनी देओल और दुलकर सलमान की जोड़ी तो देखने को मिली ही है, साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन का कैमियो भी है। इसके जरिए निर्देशक आर बाल्कि ने सिनेमा के कालजयी फिल्मकार गुरुदत्त को ट्रिब्यूट दिया है।