कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी सर्जा के निधन के बाद उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है। ऐसे में उनके फैंस उस अस्पताल के सामने जमा होना शुरू हो गए हैं जहां अभिनेता ने आखिरी सांस ली थी। 39 साल के चिरंजीवी सर्जा ने रविवार शाम को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।
चिरंजीवी सर्जा के निधन से शोक में डूबे फैंस, उस अस्पताल के सामने जुटने लगी भीड़ जहां अभिनेता ने ली थी आखिरी सांस
अब चिरंजीवी सर्जा के फैंस बेंगलुरु के उस अस्पताल के सामने जमा होने लगे हैं जहां उनका निधन हुआ था। चिरंजीवी सर्जा, कन्नड़ सिनेमा से शानदार अभिनेता में से एक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म वायुपुत्र से की थी। चिरंजीवी सर्जा अब तक कुल 22 फिल्में ही कर पाए थे। चिरंजीवी के निधन पर सितारे सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Karnataka: People gather outside the hospital in Bengaluru where Kannada actor Chiranjeevi Sarja breathed his last. pic.twitter.com/4n16jD6uGy
चिरंजीवी सर्जा के बड़े भाई मशहूर अभिनेता ध्रुव सर्जा हैं जबकि उनके दादा कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार शक्ति प्रसाद थे। चिरंजीवी सर्जा ने दो साल पहले अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी। साउथ सिनेमा से जुड़े कई कलाकार उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी चिरंजीवी सर्जा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि है।
ಕನ್ನಡದ ಖ್ಯಾತ ಕಲಾವಿದ, ಶ್ರೀ ಚಿರಂಜೀವಿ ಸರ್ಜಾ ಹೃದಯಾಘಾತದಿಂದ ಮೃತಪಟ್ಟ ಸುದ್ದಿ ತಿಳಿದು ತೀವ್ರ ಆಘಾತವಾಗಿದೆ. ಕೇವಲ 39 ವರ್ಷದ ವಯಸ್ಸಿನಲ್ಲಿ ಅಕಾಲಿಕವಾಗಿ ವಿಧಿವಶರಾಗಿರುವುದು ದಿಗ್ಭ್ರಮೆ ಮೂಡಿಸಿದೆ. ದೇವರು ಅವರಿಗೆ ಸದ್ಗತಿಯನ್ನು, ಅವರ ಕುಟುಂಬ, ಅಪಾರ ಅಭಿಮಾನಿ ವರ್ಗಕ್ಕೆ ದುಃಖವನ್ನು ಸಹಿಸುವ ಶಕ್ತಿ ನೀಡಲಿ ಎಂದು ಪ್ರಾರ್ಥಿಸುತ್ತೇನೆ. pic.twitter.com/wNe8aMRSHi
इनके अलावा अभिनेत्री प्रियामणि ने उनके निधन पर शोक जताते और उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'चिरंजीवी सर्जा के निधन के बारे में जानकर हैरान हूं। उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा कभी नहीं भूल सकती। उनके परिवार के लिए संवेदनाएं'। अभिनेता विलाश कल्याण ने चिरंजीवी सर्जा के लिए शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'चिरंजीवी सर्जा के निधन की खबर चौंकने और निराश कर देने वाली है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। वह काफी प्रतिभाशाली और शानदार इंसान थे'।
Shocked to hear about #chiranjeevisarja ‘s demise!!! Can never forget his smiling face💔💔💔my deepest condolences to the whole family !! Shocking and devastating news of Chiranjeevi Sarja passing away... can’t believe this:( Such a great talent and wonderful person gone too soon... My heart goes out to the family:( RIP
अनिल कुंबले ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह हैरान कर देने वाला है कि चिरंजीवी सर्जा का निधन हो गया है। एक युवा प्रतिभा बहुत जल्द चली गई। उनके परिवार और दोस्तों के लिए संवेदनाएं'। इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों और हस्तियों ने चिरंजीवी सर्जा ने निधन पर शोक जताया है और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
Deeply saddened and shocked to hear the passing away of #ChiranjeeviSarja. A young talent gone too soon. Condolences to his family and friends.