फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वर्धा नायक' से लेकर 'अम्मा आई लव यू' तक, इन पांच फिल्मों से चिरंजीवी सर्जा ने जीता सबका दिल

Sun, 07 Jun 2020 07:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 07 Jun 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Chiranjeevi Sarja died know about his best Kannada movie
चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर अभिनेता चिरंजीवी सर्जा इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने सात जून को आखिरी सांस ली। शनिवार को चिरंजीवी सर्जा को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद उन्हें बंगलूरू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बतौर कलाकार चिरंजीवी सर्जा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। इसके बाद वह कई कन्नड़ फिल्में में नजर आए। उन्होंने कई शानदार फिल्में की थीं। ऐसे में हम आपको चिरंजीवी सर्जा की पांच शानदार फिल्मों से रूबरू करवाते हैं।  

Chiranjeevi Sarja died know about his best Kannada movie
फिल्म- वर्धा नायक - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- वर्धा नायक
चिरंजीवी सर्जा की यह फिल्म साल 2013 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सुदीप, समीरा रेड्डी और निकेश पटेल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म वर्धा नायक का निर्देशन अय्यपा पी शर्मा ने किया था।

Chiranjeevi Sarja died know about his best Kannada movie
फिल्म- विसल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- विसल
यह फिल्म भी साल 2013 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत राज ने किया था। फिल्म विसल में चिरंजीवी सर्जा के अलावा अभिनेत्री प्रणित सुभाष मुख्य भूमिका में थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiranjeevi Sarja died know about his best Kannada movie
फिल्म- चंद्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- चंद्रलेखा
इस फिल्म में चिरंजीवी सर्जा के साथ अभिनेत्री शानवी मुख्य भूमिका में थीं। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था। फिल्म चंद्रलेखा का निर्देशन ओम प्रकाश राव ने किया था। यह फिल्म साल 2014 में आई थी। 

विज्ञापन
Chiranjeevi Sarja died know about his best Kannada movie
फिल्म- रुद्र तांडव - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- रुद्र तांडव
यह चिरंजीवी सर्जा की चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म में चिरंजीवी सर्जा, राधिका कुमारस्वामी, कृष्णा, गिरीश कर्नाड और पी रविशंकर जैसी कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed