कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का जन्म 17 अक्तूबर 1984 को बंगलूरू में हुआ था। चिरंजीवी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके बड़े भाई मशहूर अभिनेता ध्रुव सर्जा हैं जबकि उनके दादा कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार शक्ति प्रसाद थे। मात्र 39 साल की उम्र में चिरंचीवी इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
2 of 5
चिरंजीवी सर्जा
- फोटो : फाइल
चिरंजीवी सर्जा ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2009 में कन्नड़ फिल्म वायुपुत्र से की थी। इसके बाद वह साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में दिखाई दिए। अपने 11 साल के करियर में चिरंजीवी ने करीब 22 फिल्मों में काम किया।
3 of 5
चिरंजीवी सर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम
चिरंजीवी सर्जा ने अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी। इस शादी को यादगार बनाने के लिए पहले दोनों ने चर्च में शादी की उसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। चिरंजीवी के निधन के समय उनकी पत्नी मेघना गर्भवती थीं। चिरंजीवी पिता बनने को लेकर बहुत उत्साहित थे लेकिन बच्चे का मुंह देखे बिना वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
4 of 5
मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम
चिरंजीवी सर्जा के निधन के चार महीने बार मेघना की गोद भराई की रस्म की गई। गोदभराई की रस्म में उन्होंने अपने पति को भी शामिल किया। दरअसल गोद भराई के समय मेघना जिस कुर्सी पर बैठी थीं वहीं उनके बगल में चिरंजीवी सर्जा का स्टैच्यू लगाया गया था। ये पल काफी भावुक कर देने वाला था।
5 of 5
चिरंजीवी सर्जा
- फोटो : फाइल
इसी साल 7 जून 2020 को चिरंजीवी ने बंगलूरू के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक चिरंजीवी सर्जा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।
मंसूर अली खान पटौदी से था सिम्री ग्रेवाल का अफेयर, बिजनेसमैन से की शादी तो टूट गया रिश्ता