मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्तूबर 1947 को हुआ था। बचपन से ही सिमी अभिनेत्री बनना चाहती थीं लेकिन उनके माता-पिता इस बात के खिलाफ थे। वो चाहते थे कि सिमी खूब पढ़ाई करें। इसलिए सिमी को उनकी बहन के साथ पढ़ाई के लिए इग्लैंड भेज दिया गया था।
2 of 5
सिमी ग्रेवाल
- फोटो : फाइल
भारत लौटने के बाद सिमी ग्रेवाल ने ठान लिया कि वो अभिनेत्री ही बनेगी। जल्द ही उनकी ये इच्छा पूरी हो गई और मात्र 15 साल की उम्र में उन्हें फिल्म 'टार्जन गोज टू इंडिया' में काम मिल गया। फिरोज खान के साथ उनकी ये डेब्यू फिल्म थी।
3 of 5
सिमी ग्रेवाल
- फोटो : फाइल
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सिमी ग्रेवाल मशहूर क्रिकेटर और सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी से बेपनाह मोहब्बत करती थीं। दोनों को अंग्रेजी कल्चर पसंद था। और यही बात दोनों को करीब ले आई। मंसूर अली, सिमी से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
4 of 5
सिमी ग्रेवाल
- फोटो : फाइल
मंसूर अली खान पटौदी से अलग होने के बाद सिमी ग्रेवाल ने दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन रविमोहन से शादी कर ली। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। लगभग तीन साल बाद ही दोनों अपनी मर्जी से अलग हो गए जबकि कानूनी रूप से दोनों ने 10 साल बाद तलाक लिया।
5 of 5
सिमी ग्रेवाल
- फोटो : फाइल
सिमी ग्रेवाल का नाम अभिनय के साथ- साथ एक एंकर के रूप में भी याद किया जाता है। सिमी स्टार प्लस के टॉक शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' की होस्ट बनीं जिसमें वो बॉलीवुड, बिजनेसमैन, क्रिकेटर्स और मीडिया के नामी लोगों का इंटरव्यू लेती थीं। सिमी ने बीबीसी के डॉक्यू ड्रामा 'महाराजास' के लिए भी काम किया।
कैंसर की वजह से संजय दत्त के माथे पर आया निशान, वीडियो में बोले- मैं इसे हरा दूंगा