साल 2013 में फिल्म काई पो चे से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 6 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म छिछोरे लगातार अच्छी कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुसार इस फिल्म ने अब तक कुल 133.53 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
2 of 4
Chhichhore film
- फोटो : file photo
इसके साथ ही यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। छिछोरे ने सुशांत की फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते जहां शुक्रवार को 3.09 करोड़ रुपये, शनिवार को 5.70 करोड़, रविवार को 7.14 करोड़, सोमवार को 2.25 करोड़, मंगलवार को 2.10 करोड़, बुधवार को 2.03 करोड़ और गुरुवार को 1.92 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कमाई का यह सिलसिला लगातार जारी है।
3 of 4
Ayushmann Khurrana Dream Girl film look
- फोटो : file photo
वहीं दो हफ्ते पहले रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल की बात करें तो 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद भी इस फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। फिल्म ने अब तक कुल 110.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ड्रीम गर्ल ने दूसरे गुरुवार को तीन करोड़ रुपये की कमाई की है।
4 of 4
Dream girl
- फोटो : amar ujala mumbai
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने की वजह से छिछोरे और ड्रीम गर्ल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को इसका फायदा मिल सकता है। अब 2 अक्टूबर को ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म वॉर रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज होने के साथ ही सुशांत और आयुष्मान की फिल्म की कमाई पर ब्रेक लग जाएगा।
100 करोड़ क्लब के नजदीक ड्रीम गर्ल, 'छिछोरे' ने पार किया सवा सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा