रोमांटिक फिल्मों के किंग कहे जाने वाले डायरेक्टर यश चोपड़ा की आज 87वीं वर्षगांठ है । यश चोपड़ा की पहली फिल्म 1959 में आई थी, जिसका नाम 'धूल का फूल' था । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये कमाए थे और सुपरहिट रही थी । इसके बाद तो उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं । 1971 में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की ।
इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'दाग' थी । यश चोपड़ा ने हर बड़े सितारे के साथ काम किया । इसमें शाहरुख खान, श्रीदेवी, रेखा से लेकर अमिताभ बच्चन तक शामिल हैं । यश चोपड़ा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डर' बनाई थी । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े थे । लेकिन 'डर' के हीरो सनी देओल ने यश चोपड़ा और शाहरुख खान के साथ कभी काम ना करने की कसम खाई थी ।
3 of 5
yash chopra
- फोटो : social media
इस फिल्म में सनी देओल, शाहरुख खान और जूही चावला लीड रोल में थे । सनी ने इस फिल्म के बाद कहा था, 'मुझे नहीं पता था कि मेकर्स खलनायक को इस तरह ग्लोरीफाई करेंगे। लोग मेरी फिल्मों को पसंद करते हैं। मुझे शाहरुख का काम बहुत पसंद है। बस मेकर्स से मुझे ये दिक्कत थी कि उन्होंने विलेन को इतना ग्लोरिफाई किया। मैं मेकर्स पर पूरा भरोसा करता हूं। ये बात काफी पुरानी हो गई है और हम सब आगे आ गए हैं।'
4 of 5
sunny deol
- फोटो : Social Media
बता दें कि जब 23 साल पहले 'डर' रिलीज हुई थी तब सनी ने कहा था कि वो अब कभी भी शाहरुख खान और यशराज बैनर के साथ काम नहीं करेंगे। जब यशराज बैनर ने सनी देओल के बेटे करण देओल को लॉन्च करने का ऑफर दिया था तो सनी ने मना कर दिया था।
5 of 5
sunny deol
- फोटो : social media
साल 2001 में सनी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'यश चोपड़ा अपनी बात के पक्के नहीं हैं। मैं अब उन पर कभी भरोसा नहीं कर पाऊंगा। फिल्म डर मेरे लिए सबसे खराब अनुभव था। मुझे धोखा दिया गया। एक दिन जब मैं स्विट्जरलैंड में था तो मुझे इतना गुस्सा आया कि मैंने अपनी जींस तक फाड़ दी थी।'
पहले फटकार के बावजूद जोधपुर कोर्ट में आज पेश नहीं हुए सलमान, वकील ने बताई ये वजह