{"_id":"5e18949e8ebc3e87bb5b631e","slug":"chhapaak-actress-deepika-padukone-promotional-video-for-skill-india-drops-by-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बाद भी छपाक को मिली अच्छी ओपनिंग, तानाजी से रही बस इतना पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विरोध के बाद भी छपाक को मिली अच्छी ओपनिंग, तानाजी से रही बस इतना पीछे
Sat, 11 Jan 2020 11:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : social media
जेएनयू हिंसा के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण विश्वविद्यालय में घायल छात्रों से मुलाकात करने पहुंचीं थीं। उनका इस तरह जेएनयू में जाना कई संगठनों का रास नहीं आया। तब से लगातार दीपिका और उनकी फिल्म छपाक का विरोध हो रहा है। लेकिन इसके बाद भी उनकी फिल्म को अच्छी खासी ओपनिंग मिली है।
विज्ञापन
छपाक की ओपनिंग पांच करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही थी और इसने 4.77 करोड़ रुपये शुक्रवार को कमा लिए। छपाक के साथ-साथ अजय देवगन की फिल्म तानाजी भी रिलीज हुई है। हालांकि पहले दिन के कलेक्शन के हिसाब से छपाक भले पिछड़ती दिख रही हो लेकिन फिल्म के बजट और इसे मिले स्क्रीन्स के हिसाब से ये कलेक्शन औसत से बेहतर है।
विज्ञापन
बता दें कि छपाक को चार राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। पहले इसे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी में टैक्स फ्री किया गया था। बाद में इसे राजस्थान में टैक्स फ्री कर दिया गया।
विज्ञापन