अभिनेता विक्की कौशल की सिंह गर्जना वाली फिल्म 'छावा' को फैंस का प्यार लगातार मिल रहा है। निर्देशक, कलाकार और पूरी टीम की मेहनत वाकई बड़े पर्दे पर नजर आ रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत के साथ दुनियाभर में शानदार कमाई की है।
2 of 5
छावा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में की इतनी कमाई
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 33.1 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म 36.5 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक कुल 69.6 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
3 of 5
पिछली पीरियड ड्रामा फिल्मों की कमाई
- फोटो : अमर उजाला
पीरियड ड्रामा फिल्मों का कलेक्शन
बॉलीवुड की पिछली पीरियड वॉर फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर चुकी हैं। इसमें जोधा अकबर, तान्हाजी, पानीपत, सम्राट पृथ्वीराज, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों से की गई पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड विक्की कौशल की 'छावा' ने तोड़ दिया है।
4 of 5
विक्की कौशल की पिछली फिल्मों की कमाई
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म में हैं ये शानदार कलाकार
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'छावा' मराठा साम्राज्य और संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित फिल्म है।विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, नील भूपलम, विनीत सिंह, डायना पेंटी और दिव्या दत्ता जैसे सितारे भी हैं। अक्षय खन्ना फिल्म में औरंगजेब के किरदार में दिखाई दिए हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'छावा' की लागत करीब 130 करोड़ रुपये है।
5 of 5
फिल्म छावा
- फोटो : सोशल मीडिया
शानदार रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बिग बजट फिल्म 'छावा' की लागत करीब 130 करोड़ रुपये है। फिल्म ने अपने बजट के हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। मेकर्स की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। विक्की कौशल की अदाकारी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। वहीं, रश्मिका और अक्षय खन्ना ने भी अपने किरदार बेहतरीन तरीके से निभाए हैं।