'चेन्नई एक्सप्रेस' के 'थंगाबली' यानी निकितिन धीर और 'झांसी की रानी' फेम अभिनेत्री कृतिका सेंगर के घर किलकारी गूंजी है। अभिनेत्री ने आज यानी 12 मई की सुबह एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। बेटी के जन्म से जुड़ी खबर जब से सामने आई है, कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम के बधाई दे रहे हैं। वहीं, कृतिका और निकितिन की खुशी का ठिकाना नहीं है।
2 of 4
निकितिन धीर- कृतिका सेंगर
- फोटो : social media
पिछले साल ही कृतिका और निकितिन ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सभी के साथ शेयर किया था। कपल शादी के आठ साल बाद पैरेंट्स बने हैं। इस जोड़ी की शादी में निकितिन के पिता का हाथ है। उन्होंने ही कृतिका और निकितिन को मिलवाया था। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर सितंबर 2014 में दोनों की शादी हो गई।
3 of 4
कृतिका सेंगर
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में अभिनेत्री ने मैटरनिटी फोटो शूट कराया था, जिसमें उनके चेहरे पर ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। कृतिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। कृतिका ने अपने एक इंटरव्यू बताया था कि जब उन्हें अपने प्रेग्नेंट होने का पता चला तो वह चार घंटे तक बाथरूम में ही बैठी रही। इसके बाद उन्होंने निकितिन को बताया तो वह हंस गए थे। जब से परिवार वालों को उनकी प्रेग्नेंसी की जानकारी लगी, सभी काफी एक्साइटेड थे। अब घर में एक नन्ही परी के आ जाने से पूरा परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहा है।
4 of 4
निकितन धीर, कृतिका सेंगर
- फोटो : Social Media
कृतिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'छोटी सरदारनी' सीरियल में नजर आई थीं। इसके अलावा कृतिका कई टीवी शोज का हिस्सा रही हैं। प्रेग्नेंसी के बाद से वह घर पर ही थीं। वहीं, निकितिन सलमान खान की 'अंतिम- द फाइनल ट्रूथ' और अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी में' दिखाई दिए थे। इसके अलावा शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' के ‘थंगाबली’ किरदार से वह काफी फेमस हुए थे।