भारतीय समयानुसार ग्रहण सुबह 8 बजकर 38 मिनट से आरंभ हो गया है और करीब 2 घंटे 45 मिनट तक रहने के बाद करीब 11 बजकर 21 मिनट पर खत्म हो जाएगा। ग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में सूर्योदय के बाद लगा है, इस कारण भी यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई पड़ा रहा है। यह ग्रहण गुरु पूर्णिमा की तिथि पर लगा है। हिंदी सिनेमा में चांद को खूबसूरत अंदाज में पेश किया है। चांद पर कई गाने बनाए गए हैं जो सुपरहिट भी हुए हैं। चंद्र ग्रहण के मौके पर आज हम आपको चांद पर आधारित गीत सुनाते हैं।
गाना- खोया खोया चांद, खुला आसमान
ये गाना फिल्म काला बाजार का है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी है। ये गाना देव आनंद और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया है।
ये गाना फिल्म काला बाजार का है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी है। ये गाना देव आनंद और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया है।
गाना- चांद सिफारिश
ये गाना आमिर खान और काजोल पर फिल्माया गया है। इस गाने को शान ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। ये गाना फिल्म फना का है जो साल 2006 में आई थी।
ये गाना आमिर खान और काजोल पर फिल्माया गया है। इस गाने को शान ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। ये गाना फिल्म फना का है जो साल 2006 में आई थी।
गाना- चांद और पिया
इस खूसबूरत गाने को साधना सरगम ने गाया है। ये गाना फिल्म आशिक- आवारा का है। ये फिल्म साल 1993 में आई थी। इस गाने को ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया है।
गाना- चांद छुपा बादल में
इस गाने को अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम का है। इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है।
इस गाने को अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम का है। इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है।