{"_id":"5ad324784f1c1ba0098b4953","slug":"chandigarh-unknown-facts-about-parmish-verma-singer-shot-in-mohali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सिंघम' बनने वाले थे...पर मौत को मात दी और जी उठे, परमीश वर्मा की 10 अनकही बातें ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सिंघम' बनने वाले थे...पर मौत को मात दी और जी उठे, परमीश वर्मा की 10 अनकही बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 Apr 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
परमीश वर्मा
'सिंघम' बनने की तैयारी कर रहे थे कि मौत से सामना हो गया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और जी उठे। जानिए परमीश वर्मा के बारे में सब कुछ।
परमीश वर्मा
पंजाबी सिंगर, एक्टर व डायरेक्टर परमीश वर्मा पर क्रेटा कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार देर रात सेक्टर-91 में फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला कर दिया। इसमें परमीश व उनका दोस्त कुलवंत चहल उर्फ लाडी घायल हो गए। दोनों के घुटनों में गोलियां लगीं। घायल अवस्था में ही कार दौड़ाकर उन्होंने अपनी जान बचाई। हमलावरों ने सिंगर की फारच्यूनर कार पर करीब आठ राउंड फायरिंग की। हमलावर चंडीगढ़ से सिंगर का पीछा कर रहे थे।
परमीश वर्मा
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फेज-आठ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर दोनों की सर्जरी हुई। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। दूसरी तरफ गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने फेसबुक पर हमले की जिम्मेदारी ली है। हैरानी की बात तो यह है कि परमीश के हमले में बच जाने के बाद दिलप्रीत ने फेसबुक पर उन्हें फिर से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parmish Verma
बता दें कि युवाओं और पंजाबी गाने सुनने वालों में परमीश वर्मा एक लोकप्रिय नाम है। उनके गानों और पर्सनालिटी का हर कोई दीवाना है। साथ ही शायद ही कोई जानता होगा कि परमीश की दाढ़ी स्टाइल का युवाओं में बहुत क्रेज है, जिसे हर युवक ने एक ना एक बार कॉपी जरूर किया है। उनके गीत गाल नी कडनी के यू ट्यूब पर अभी तक 111 मिलियन व्यू हो चुके हैं।
विज्ञापन
Parmish Verma
इसके अलावा उनके अन्य पंजाबी गीत कच्चे पक्के यार को 22 मिलियन, गीत टौहर नाल छड़ा मुंडा टौहर नाल छड़ा को 27 मिलियन से अधिक व्यू मिल चुके हैं। परमीश न केवल गीत गाते हैं, वे म्यूजिक डायरेक्शन से लेकर लिखते भी हैं। वे कई पंजाबी गायक मनकीरत औलख, रोशन प्रिंस, शैरी मान के साथ हिट गीत दे चुके हैं। परमीश गीतों के अलावा रॉकी मेंटल फिल्म में अभिनय भी कर चुके हैं।