शो के दौरान परफॉर्म कर रही सपना चौधरी पर दर्शकों की भीड़ में किसी ने उन पर कुछ फेंका, तो डांसर ने मुंह तोड़ जवाब दिया। अब इस वाकये का वीडियो वायरल हो रहा है।
2 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
सपना चौधरी जब भी स्टेज पर उतरती हैं, तो उनके फैन्स पागल हो जाते हैं। परफॉर्मेंस के दौरान तो फैन्स पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ तब, जब सपना करनाल में द ग्रेट खली से सीडल्ब्यूई में रेसलिंग के रिंग में उतरीं।
सपना चौधरी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी गुस्से में नजर आ रही है। वे दर्शकों से कह रही हैं कि अगर मां का दूध पिया होता तो सामने आकर फेंकता मुझ पर कुछ, इस तरह भीड़ में रहकर क्यों फेंका।
फिर सपना चौधरी उसे एक शेर सुनाती है- कलाकार किसी वसर का गुलाम नहीं होता, और महफिल में यह यूं ही बदनाम नहीं होता, और यह बिक जाए तो प्यार में बिक जाए, वरना खरीदने वाले के पास इसका दाम नहीं होता।