सपना चौधरी के लटके-झटके जितने मस्त हैं, उतनी ही वे खूबसूरत भी हैं। उनकी 5 अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं, देखकर नजरें नहीं हटा पाएंगे।
सूट-सलवार में नजर आने वालीं सपना बिग बॉस शो करने के बाद एकदम स्टाइलिश हो गई हैं। सपना के अंदाज इतने बदल गए हैं कि उन्हें पहचान पाना ही मुश्किल हो गया है। हाल ही में उन्होंने अपने 'स्टाइल' में एक फोटो शेयर की, जिसे देखते ही उनके फैंस पागल हो गए।
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर अपलोड की। सपना चौधरी पहली बार बैकलेस ड्रेस पहने नजर आईं हैं। सपना ने एक फुल गाउन पहना हुआ है और साथ में दुपट्टा लिया है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अपना स्टाइल पहन रही हूं, शो से ठीक पहले।'
सपना की इस फोटो की तारीफ करते हुए फैन्स ने ढेरों कमेंट्स किए हैं। किसी ने फोटो को खूबसूरत बताया तो किसी ने सेक्सी। हाल ही में सपना ने कोलकाता में एक शो किया था, जिसमें उन्होंने रॉकस्टार वाले कपड़े पहने थे। इससे पहले वे गाउन में एक फोटोशूट भी करा चुकी हैं।
वहीं, सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेर रही हैं। सपना फिल्म ‘बैरी कंगना 2’ में ‘मेरे सामने आके’ पर आइटम डांस करती नजर आ रही हैं। इस डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब सपना भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना लेंगी।