बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी ने सपना चौधरी को एक गाना डेडिकेट किया और वो भी ऐसा कि वीडियो वायरल हो गया। आप भी देखना चाहते हैं तो क्लिक कीजिए।
वीडियो के मुताबिक, अंकित तिवारी एक गाना गा रहे हैं, जो उन्होंने सपना को डेडिकेट। गाना है 'गलियां तेरी गलियां...' और इसे गाते हुए अंकित ने 'मुझको भावे सपनाजी की गलियां' लाइन जोड़ दी।
इससे लगता है कि बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी भी सपना चौधरी के फैन हैं। हालांकि कोई भी हो सपना चौधरी का जादू जब चलता तो हर कोई उनका दीवाना हुए बिना नहीं रहता।
बता दें कि बिग बॉस सीजन 11 में शामिल होने के बाद सपना चौधरी सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। अब तो बॉलीवुड की दुनिया में भी उनका सिक्का चल पड़ा है।